आगरा के पुलिस परामर्श केंद्र में परिवार टूटने के ऐसे मामले सामने आते हैं जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। परिवार परामर्श केंद्र मे एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया। एक विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी सास उसके साथ मारपीट करती है और यह सप्ताह में दो या तीन दिन चला जरूर है। महिला ने कहा कि जब ये सब कांड होता है तो ससुराल के अन्य सदस्य सास के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं और कहते हैं कि बाबा का भूत आया है। बाबा हम लोगों को माफ कर दो। कोई भी उसे सास की पिटाई से बचाता नहीं है। महिला ने कहा कि सास पर बाबा के भूत के आने की घटना पिछले एक साल से चली आ रही है और उसकी सप्ताह में दो या तीन बार इसी तरह से पिटाई होती है।
पूरा मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र से जुड़ हुआ है। थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती अपनी ससुराल छोड़कर मायके आ गई। उसने पुलिस में अपनी सास पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी सादाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से एक साल पहले हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में तो सब ठीक रहा, लेकिन कुछ दिनों के बाद सास पर अचानक से बाबा का भूत आने लगा, जिसके बाद सास ने बहू की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी
पहले पति को पीटती थी, अब बहू को:-
पीड़िता का कहना है कि ससुराल में जब उसकी पिटाई होती है तो सभी लोग हाथ जोड़कर खड़े हो जाते है और विनती करने लगते है कि बाबा इसे छोड़ दो माफ कर दो। इसके बाद यह हर सप्ताह में दो से तीन बार होने लगा। घर के लोगों के दावे के मुताबिक, बाबा का भूत सास के अंदर आता है और फिर वह जमकर बहू का पिटाई करने लगता है। इतना ही नहीं बहू से पहले सास अपने पति को भी भूत के नाम पर पीटती थी। इस समस्या से अजीज जाकर पीड़िता अपने मायके चली आई।
मामला पहुंचा परिवार परामर्श केंद्र:-
मायके पहुंचने के बाद उसने पुलिस में सास के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवा दी। बहू अपने पति के साथ रहना चाहती है लेकिन सास की हरकतों से डरती है वहीं, मामला सामाधान के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया है काउंसलर अमित कोड बताते हैं कि मामला किसी बाबा के भूत से जुड़ा हुआ है जिसके आगे सभी नतमस्तक हैं। काउंसलर ने बताया कि अगली तारीख दी गई है और पीड़िता की सास और उसके पति को भी बुलाया गया है जिससे सभी से वार्ता कर सही समस्या तक पहुंचा जा सके और ऐसी कौन सी शक्ति है जो बहू की पिटाई करने को आतुर नजर आती है।
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026