नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी सांसद मेनका गांधी (BJP MP Maneka Gandhi) ने हाल ही में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (ISKCON) पर सनसनीखेज और गंभीर आरोप लगाए थे। ISKCON ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। ISKCON कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास (Vice President Radharaman Das) ने कहा कि इस्कॉन के भक्त, समर्थक इन अपमानजनक, निंदनीय और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से बहुत दुखी है। उन्होंने कहा कि हम इस्कॉन के खिलाफ भ्रामक प्रचार के खिलाफ न्याय के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
जानें क्या कहा था मेनका ने?
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर मेनका गांधी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने ISKCON पर कसाइयों को गाय बेचने का बेहद संगीन आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने SKCON को देश की सबसे बड़ी धोखेबाज संस्था बताया था। मेनका वीडियो में कहती नजर आ रही थी। ISKCON गौशालाएं स्थापित करता है । इसके लिए सरकार से जमीन का बड़ा टुकड़ा लेता है । असीमित लाभ भी कमाता है। उन्होंने दावा किया था, वे हाल ही में (आंध्र प्रदेश) में उनकी (ISKCON) अनंतपुर गौशाला का दौरा करने पहुंची थीं वहां एक भी गाय अच्छी स्थिति में नहीं थी। उन्होंने कहा था कि गौशाला में कोई बछड़ा नहीं था, जिसका मतलब है कि सभी को बेच दिया गया।
मेनका ने आगे कहा कि ISKCON अपनी सारी गायें कसाइयों को बेच रहा है। इस तरह का काम उनसे ज्यादा कोई और नहीं करता है। ये वही लोग हैं, जो सड़क पर ‘हरे राम हरे कृष्णा’ का जाप करते हुए घूमते हैं और कहते हैं कि उनका पूरा जीवन दूध पर निर्भर है। ISKCON ने आरोपों को बताया निराधार ISKCON ने मेनका गांधी के आरोपों को झूठा और निराधार बताया था। संस्था की तरफ से कहा गया था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयानों से वे हैरान हैं।
ISKCON के राष्ट्रीय प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने कहा कि हमने दुनिया के कई हिस्सों में गाय संरक्षण का बीड़ा उठाया है। खासतौर पर ऐसे इलाकों में, जहां गोमांस लोगों का मुख्य आहार है। युधिष्ठिर गोविंदा दास ने कहा था कि वर्तमान में इस्कॉन की गौशाला में जो गायें हैं। उनमें से ज्यादातर को त्याग दिए जाने या घायल होने के बाद लाया गया है। कुछ ऐसी भी हैं, जिन्हें हत्या से बचाए जाने के बाद हमारे पास लाया गया था।
- यूपी के पीलीभीत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का बड़ा खुलासा: 10,470 आवेदनों में गड़बड़ी पर दो SDM निलंबित, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त; FIR दर्ज - November 27, 2026
- यूपी के पीलीभीत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का बड़ा खुलासा: 10,470 आवेदनों में गड़बड़ी पर दो SDM निलंबित, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त; FIR दर्ज - November 27, 2026
- अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा प्रहार, बोले— ‘विदाई का समय आ गया, तय करना है स्पेन जाना है या वेनिस’ - November 27, 2026