भारत की महिला और पुरुष टीम ने पेरिस ओलंपिक के 4X400 मीटर रिले रेस इवेंट्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है.

विश्व एथलेटिक्स रिले रेस इवेंट में सोमवार को भारत की महिला और पुरुष टीम ने अपने-अपने मुकाबलों में दूसरा स्थान हासिल किया.
रुपल, ज्योतिका, सुभा और पूवम्मा की टीम ने 3 मिनट और 29.35 सेकेंड में रेस पूरी की.
जमैका की महिला टीम 3 मिनट और 28.54 सेकेंड में रेस पूरी करके पहला स्थान हासिल करने में कामयाब रही.
मोहम्मद अनस, मोहम्मद अजमल, राजीव और अमोज जैकब ने 3 मिनट और 3.23 सेकेंड में रेस पूरी की.
पुरुष इवेंट में अमेरिकी टीम 2 मिनट और 59 सेकेंड में रेस पूरी करके पहला स्थान हासिल करने में कामयाब रही.
इसके साथ ही नीरज चोपड़ा समेत भारत के 19 एथलीट पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब हो चुके हैं.
पेरिस ओलंपिक में एथलीट इवेंट्स की शुरुआत एक अगस्त से होगी.
-एजेंसी
- नोएडा मजदूर विरोध प्रदर्शन के 5 महीने बाद भी जेल में कई युवा: 20-29 साल के युवाओं की जिंदगी थमी, परिवारों पर बढ़ता भारी कर्ज! - October 5, 2026
- पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए सामाजिक उद्यमी नीतू जोशी सम्मानित: जयपुर में मिला प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार’ - October 5, 2026
- प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन की अनूठी पहल: महाराष्ट्र में ‘महा r-PET अभियान’ का विस्तार, अब पुरानी बोतलों से बनेंगी उपयोगी वस्तुएं - October 5, 2026