Agra, Uttar Pradesh, India. नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (Natranjali Theater Arts) द्वारा NTA Agra के फेसबुक पेज (Facebook page NTA Agra) पर ‘आया सावन झूम के’ (Aaya Sawan Jhoom Ke) का ऑनलाइन आयोजन का वर्चुअल उद्घाटन हुआ। नम्बर वन क्यूटी ग्रुप की अध्यक्ष निधि बेदी ने नटराज की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि निधि बेदी ने कहा कि कला ही हमारे देश की पहचान है। हमें कलाकारों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे विलुप्त होती कलाएं बची रहें। इसी श्रंखला में “मेरे ख्वाबों में जो आये” गीत पर अरहम जैन ने ड्रम बजाकर बेहतरीन प्रस्तुति दी। फरीदाबाद से दिशिका छावड़ा ने विशुद्ध शास्त्रीय नृत्य कथक में तोड़े, टुकड़े, तिहाई, आमद, कवित्त एवं लड़ी प्रस्तुत कर सभी देखने वालों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का संचालन किया आयोजक अलका सिंह ने। सहयोग किया लालाराम तैनगुरिया ने। आयोजक अलका सिंह ने बताया कि एनटीए आगरा के फेसबुक पेज पर जुड़ कर सभी कलाकार एवं कलाप्रेमी इस ऑनलाइन प्रस्तुतियों का आनंद सावन के महीने में प्रतिदिन शाम 5 बजे से 8 बजे तक ले सकते हैं। इस अवसर पर अतिथियों में शामिल रहीं आशी भल्ला, रश्मि चोपड़ा, ऋतु टंडन, सीमा शर्मा, पूजा बत्रा, रश्मि अग्रवाल, सिंपल सोंधी एवं नीतू सोंधी।
संपादक डॉ. भानु प्रताप सिंह के उपन्यास ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते’ का संशोधित द्वितीय संस्करण खरीदने के लिए यहां क्लिक करें-
Mere Husband Mujhse Pyar Nahi Karte Second Editions
- Where Prosperity Meets Independence for Canada Players at Betrepublic Casino - November 6, 2026
- Ik analyseerde GramsBet Casino promoties maandelijks: Conclusies voor Nederland - November 4, 2026
- Språkspärr i Sweet Rush Bonanza Slot Chat för Inhemsk Trygghet - November 3, 2026