जौनपुर। यूपी में लोकसभा चुनाव के बीच जौनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बहुजन समाजवादी पार्टी ने जौनपुर सीट से उम्मीदवार बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट काट दिया है। अब यहां से श्याम सिंह यादव को बसपा ने उम्मीदवार बनाया है।
जानकारी के अनुसार, बसपा ने आखिरी वक्त में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट काटा है। अब उनकी जगह निवर्तमान बसपा सांसद श्याम सिंह यादव पार्टी के उम्मीदवार होंगे, वो आज यानि नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल करेंगे। कुछ दिनों पहले श्रीकला का टिकट कटने की चर्चा चल रही थी लेकिन रविवार की शाम नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर उद्घाटन करते समय बसपा कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद्र खरवार ने इसे अफवाह बताया था।
वहीं सोमवार की सुबह उनके टिकट कटने की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती ने की। उन्होंने बताया कि श्रीकला सिंह का टिकट कट गया है अब उनकी जगह बसपा के निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव नामांकन करेंगे। इनके टिकट कटने का कारण क्या है यह तो नहीं पता। जानकारी मिली है कि टिकट कटने के बाद श्रीकला ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में तय किया जाएगा कि श्रीकला सिंह निर्दल चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगी या नहीं। श्रीकला ने चार दिन पहले ही पर्चा दाखिल किया था।
जौनपुर सीट पर छठे चरण में मतदान
गौरतलब है कि जौनपुर में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। इस चरण में पूर्वांचल की लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होगा।
-एजेंसी
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026
- आगरा में 15 नवंबर के दलित महासम्मेलन को लेकर सपा ने झोंकी ताकत, वाल्मीकि बस्तियों में बैठकों का दौर तेज - November 11, 2026