पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आयी सीमा हैदर और भारतीय युवक सचिन मीणा ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। जिसके खिलाफ सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने कोर्ट में याचिका दायर चुनौती दी थी। जिसके बाद सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इस मामले में अब कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक, सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक की ओर से मामले में याचिका दायर की गई थी। मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा और सचिन मीना की हाल में ही मैरिज एनिवर्सरी मनाई गई है। जिसको उन्होंने कोर्ट में चुनौती दी है। उनकी याचिका जिला कोर्ट की फैमिली कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। इसके अलावा गुलाम हैदर ने अपने सीमा के साथ भारत आए नाबालिग बच्चों के धर्म परिवर्तन पर भी सवाल उठाया है।
इस मामले में कोर्ट ने सीमा-सचिन की शादी कराने वाले वकील एपी सिंह, पंडित और बारातियों को नोटिस भेजा है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 27 मई को होगी। गौतम बुद्ध नगर की फैमिली कोर्ट ने सीमा-सचिन, एपी सिंह, पंडित और बारातियों को 25 मई को हाजिर होने के लिए कहा है। गुलाम हैदर के वकील ने बताया है कि अगर ये सभी 25 मई को हाजिर नहीं होते हैं तो कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि एकतरफा सुनवाई हो सकती है।
सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर जल्द ही भारत आ सकता है। वकील मोमिन मलिक ने बताया कि जल्द ही गवाही देने के लिए वो भारत आ सकते हैं। वकील ने कहा कि गुलाम के पास पुख्ता सबूत हैं, जिसे वो कोर्ट में पेश करेगा।
गौरतलब है कि 3 जुलाई 2023 को हरियाणा के बल्लभगढ़ में पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर को गिरफ्तार किया गया था। वह रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के साथ नेपाल के रास्ते भारत आयी थी। वह अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों संग भारत आई थी और सचिन से शादी की थी। दोनों वर्तमान के समय में रबूपुरा में ही रह रहे हैं। सीमा और सचिन के मुताबिक, दोनों पबजी गेम खेलने के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे।
-एजेंसी
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई जिला-महानगर अध्यक्षों की बैठक, मांगे गए संभावित प्रत्याशियों के नाम - August 31, 2026
- आगरा के ताजगंज में नगर निगम की ताबड़तोड़ छापेमारी: स्पा और होटल से आपत्तिजनक सामग्री मिलने से मचा हड़कंप - August 31, 2026
- ‘देखिए सर, तमंचा लोड तो नहीं है…’– कैमरे के सामने आगरा पुलिस के फिल्मी अंदाज ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां, अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी का ड्रामाई वीडियो चर्चा में - August 31, 2026