लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इंडिया गठबंधन बरकरार है। उसी में विधानसभा चुनाव 2027 लड़ेंगे। सपा प्रमुख के इस बयान से से न सिर्फ गठबंधन की एकजुटता का संकेत मिला है, बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों को लेकर भी बड़ा संदेश गया है।
प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कानपुर के सीएमओ के तबादले को लेकर योगी सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले डिप्टी सीएम और आउटगोइंग सीएम के बीच टकराव था, अब तो सब एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। कोई कूटा जा रहा है और जो मौजूदा सीएम हैं, वो खुद जा रहे हैं। भाजपा वाले पीडीए को न्याय नहीं देने दे रहे है।
उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी चौंकाने वाले आरोप लगाए। कहा कि दवा के नाम पर कोयले का घोल पिलाया जा रहा है और गलत इंजेक्शन से मौतें हो रही हैं। सपा मुखिया ने बुनकरों की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बुनकरों को अत्याधुनिक सुविधाएं दी जानी चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री को उनकी समस्याओं की समझ नहीं है। सपा बुनकरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
अखिलेश यादव ने योगी सरकार के नीतियों पर सभी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 20% भी गेहूं की खरीद नहीं की है। मुख्यमंत्री हवाई यात्रा के जरिये मक्के की फसल देखने जा रहे हैं, जबकि किसानों का सामना करने से बच रहे हैं। वहीं, एक दिन पहले अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए सवाल उठाया था कि सरकार बताए कि सिपाहियों की भर्ती में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की संख्या कितनी है और उनकी हकमारी कौन कर रहा है।
बिजली महंगी होने जा रही है, यह सरकार महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ा रही है
अखिलेश यादव ने कहा कि कई राजनैतिक दल जो कुछ दिन पहले स्वदेशी नारा देते थे, उन्होंने हमारे बाज़ार को विदेशियों से कब्जा करा दिया। बुनकरों पर हम एक डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे जो आने वाले समय में समाजवादी पार्टी के मैनिफेस्टो में शामिल होगा। जो लोग किसानों का सामना नहीं कर सकते, वही तो हवाई यात्रा करेंगे। हमारे पहले मुख्यमंत्री हैं जो फसल को हेलीकॉप्टर से देखने निकले थे। दूध उत्पादन तो हो ही नहीं रहा प्रदेश में, जो मदद सरकार की तरफ से मिलती थी, वो भी इन्होंने बंद कर दिया। बिजली महंगी होने जा रही है, यह सरकार महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ा रही है।
-साभार सहित
- यूपी में मौसम का ‘यू-टर्न’: 26 और 28 मार्च को फिर भीगेंगे पश्चिमी जिले, झुलसाने वाली गर्मी से अभी राहत - March 24, 2026
- सुल्तानपुर: सरयू एक्सप्रेस में जहरखुरानी गिरोह का तांडव, बुजुर्ग दंपती समेत तीन यात्रियों को चटाया नशीला पदार्थ - March 24, 2026
- Agra News: MSW के छात्रों ने कुआँ खेड़ा में जगाई स्वास्थ्य और पर्यावरण की अलख, बच्चों को सिखाए योग के गुर - March 24, 2026