बागपत। यूपी के बागपत जिले के बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता होटल की छत से छलांग लगाकर फरार हो गई। इसकी वजह थी विवाहेतर संबंध। महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में मौजूद थी और पुलिस को पति के साथ आते देख डर गई। वह तुरंत होटल की खिड़की से कूदी और फरार हो गई।
जानकारी के मुताबिक, महिला और उसका पति का पहले से कानूनी विवाद चल रहा है। मंगलवार को पति को सूचना मिली कि उसकी पत्नी बड़ौत स्थित एक होटल में अपने प्रेमी के साथ रुकी हुई है।
पति ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस पति के साथ होटल पहुंची, तो महिला ने पति और पुलिस को साथ देखते ही पकड़े जाने के डर से होटल की छत से लगभग 12 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। ये पूरी घटना वहां मौजूद ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। वीडियो में महिला को छत से कूदते हुए साफ देखा जा सकता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे देखकर क्षेत्रवासी भी हैरान रह गए। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पति-पत्नी के बीच पहले से चल रहे कानूनी विवाद की जांच के साथ अब यह नया मामला भी जुड़ गया है।
-साभार सहित
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026