मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पारित हुए है। अयोध्या की मां कामाख्या नगर पंचायत सहित चार नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है। अब प्रदेश में कुल 756 निकाय हो गए हैं। बैठक में आठ निकाय की सीमा के विस्तार का भी निर्णय लिया गया है। अलीगढ़ नगर निगम का भी सीमा विस्तार किया जाएगा।
– बैठक में कीट रोग नियंत्रण के लिए योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत 2022-23 से 2026-27 तक 192 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
– कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि योजना के तहत किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इससे 41 लाख 42 हजार किसान लाभान्वित होंगे।
– बैठक में 19 सितंबर से विधानमंडल सत्र शुरू करने का निर्णय लिया गया।
- आगरा पुलिस पर गंभीर आरोप: तत्कालीन चौकी प्रभारी समेत 5 पर अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज, युवक को करंट लगाने का मामला - March 22, 2026
- आगरा उत्तर में विकास की रफ्तार: विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दी ₹64 लाख की सौगात, सड़कों और पार्कों का कायाकल्प शुरू - March 22, 2026
- सफर होगा आसान, रफ्तार भरेगा विकास: लालऊ पुल से कागारौल तक 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क, सांसद राजकुमार चाहर के प्रयास रंग लाए - March 22, 2026