गुजरात विधानसभा चुनाव में गर्मी पूरे शबाब पर आ गई है। कांग्रेस, आम आदमी और भाजपा गुजरात की सत्ता पाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आज 20 नवम्बर को पीएम नरेंद्र मोदी का दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने आज सोमनाथ मंदिर के दर्शन, पूजा-अर्चना के बाद सबसे पहले वेरावल में जनसभा की।
वेरावल जनसभा में पीएम मोदी ने सौराष्ट्र की जनता से अपील की कि, आपको भाजपा को जिताना है। मैं चाहता हूं कि नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ें। गुजरात विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। मोदी ने जनता से वादा किया कि, वो अपने सारे काम का हिसाब जनता को देंगे।
भाजपा को जिताएं गुजरात के मतदाता
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार के लिए वेरावल जनसभा में मोदी ने जनता से कहा कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ना है। लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। सुशासन से गुजरात नई ऊंचाई पर पहुंचा। आपको बीजेपी को जिताना है।
भाजपा ने कच्छ के मरुस्थल को बदला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सौराष्ट्र में यह मेरी पहली रैली है और वह भी सोमनाथ दादा की पावन भूमि पर। कच्छ का मरुस्थल हमारे लिए समस्या लगता था। हमने कच्छ के इस मरुस्थल को बदलकर ‘गुजरात का तोरण’ बना दिया।
सौराष्ट्र में चार जगह करेंगे रैली
पीएम नरेन्द्र मोदी आज रविवार 20 नवम्बर को गुजरात दौरे के दूसरे दिन सौराष्ट्र क्षेत्र में चार रैलियां करेंगे। पहले वेरावल, धोराजी, अमरेली और अंत में बोटाद में रैलियां करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह रविवार को तापी और नर्मदा जिले में रैलियां करेंगे।
8 दिसंबर को गुजरात चुनाव मतगणना
गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026