इसराइल डिफेंस फोर्सेज़ (IDF) ने बताया है कि करीब तीन हफ़्ते पहले हमास के ख़िलाफ़ शुरु हुई कार्रवाई में वो 11 हज़ार से ज़्यादा ठिकानों को निशाना बना चुकी है.
आईडीएफ़ ने ग़ज़ा में सात अक्टूबर को कार्रवाई शुरू की थी. सात अक्टूबर को ही हमास ने इसराइल पर हमला किया था. इस हमले में करीब 1400 सौ लोगों की मौत हुई थी. हमास के लड़ाके 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे.
आईडीएफ़ ने बताया है कि सैनिकों ने जबालिया में हमास के हमलावरों की पहचान की.आईडीएफ़ के मुताबिक इसके करीब बहुमंज़िला इमारतें, स्कूल, मेडिकल सेंटर और सरकारी दफ़्तर हैं.
इसके पहले आईडीएफ़ ने बताया था कि जबालिया में हुए हमले में हमास के एक सीनियर कमांडर की मौत हो गई. इस हमले में हमास के भूमिगत ढांचे को तबाह कर दिया गया.
आईडीएफ़ ने एक वीडियो भी जारी किया है. इसमें हवाई हमले के जरिए एक वाहन को निशाना बनाते देखा जा सकता है. आईडीएफ़ ने दावा किया है कि इस वाहन में एंटी टैंक मिसाइल ले जाई जा रही थी और ये वाहन इसराइली सेना की ओर जा रहा था.
ग़ज़ा में मोबाइल और इंटरनेट पूरी तरह ठप
ग़जा में मोबाइल और इंटरनेट सर्विस पूरी तरह ठप हो गई है. ग़ज़ा के कुछ मोबाइल में इसराइल के मोबाइल टॉवर्स के सिग्नल मिल रहे हैं. इसराइल या फिर इंटरनेशल सिमकार्ड का इस्तेमाल करते हुए बाहरी दुनिया से संपर्क किया जा सकता है.
फ़लस्तीनी समाचार संगठनों और हमास ने टेलिग्राम पर जानकारी दी है कि ग़ज़ा में कम्युनिकेशन के सारे माध्यम ठप हो गए हैं.
ग़ज़ा के सबसे बड़े सर्विस प्रोवाइडर पैलटेल ने कुछ घंटे पहले जानकारी दी थी कि यहां ‘कम्युनिकेशन पूरी तरह ठप’ हो चुका है.
हमास ने बीती सात अक्टूबर को इसराइल पर हमला किया था. उसके बाद से इसराइल की सेना लगातार ग़ज़ा पर कार्रवाई कर रही है.
इसराइली सेना ने जारी की ग़ज़ा में जमीनी अभियान की तस्वीरें
इसराइल की सेना ने उत्तरी ग़ज़ा पट्टी में अपने सैन्य अभियान की तस्वीरें जारी की हैं. इन तस्वीरों में खाली और टूटी हुई इमारतें और मलबों के ढेर देखे जा सकते हैं. हर तस्वीर एक कहानी की तरह लगती है और बताती है कि यहां इस संघर्ष के बाद किस कदर तबाही हुई है.
इसराइल की सेना ने हमास के साथ संघर्ष में मारे गए सैनिकों की सूची जारी की है.
अब तक कुल 326 सैनिकों की मौत हो चुकी है. इसमें वो 11 सैनिक भी शामिल हैं, जिनकी मौत मंगलवार को हुई. मंगलवार को मारे गए सैनिकों की उम्र 19-20 साल के बीच में है.
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं… कैबिनेट मंत्री राजभर के “सबसे बड़ा गुंडा” वाले बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का तीखा प्रहार - November 3, 2026