मुरादाबाद । यूपी (UP) के मुरादाबाद जिले (Moradabad District) में सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह (CO Kotwali Desh Deepak Singh) के गनर कांस्टेबल अजित कुमार (Gunner Constable Ajit Kumar) ने लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अजित कुमार (Ajit Kumar) मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। सीओ सिंह ने बताया कि नागफनी क्षेत्र में अजित कुमार (Ajit Kumar) किराए के मकान में रहते थे। रात में वह ड्यूटी खत्म करने के बाद करीब 11 बजे घर चले गए थे।
देर रात उन्होंने खुद को लाइसेंसी रायफल (Licensed Rifle) से गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ही घटना का पता चल सका। सीओ ने बताया कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि अजित की पत्नी और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। शायद इसी तनाव में उन्होंने खुदकुशी कर ली हो।
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आयोजन समिति ने पुलिस आयुक्त से की भेंट, भव्य आयोजन की तैयारियों पर चर्चा - July 31, 2026
- Agra News: ‘संवेदना एक प्रयास’ संस्था ने 330 जरूरतमंद बच्चों को बांटी यूनिफॉर्म व स्टेशनरी, इस्कॉन के सहयोग से शुरू हुआ मिड-डे मील - July 31, 2026
- आगरा में गुरु-शिष्य परंपरा का होगा भव्य अभिनंदन: आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी 4 अगस्त को आयोजित करेगा ‘गुरु शिल्पी सम्मान समारोह’ - July 31, 2026