वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में बुधवार देर रात छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में छात्र इस घटना के विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर सरकार को घेरा है।
प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, बनारस में IIT, BHU की एक छात्रा पर यौन आक्रमण हुआ है। कुछ देर पहले, विश्वविद्यालय-परिसर में, उस छात्रा के साथ ज़ोर-ज़बर्दस्ती और दिल दहला देने वाली हिंसा की गयी है। निर्लज्ज हमलावरों ने घटना का वीडियो भी बना लिया है। घटना के विरुद्ध आईआईटी के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। क्या अब बीएचयू-परिसर और IIT जैसे शीर्ष संस्थान भी सुरक्षित नहीं हैं? प्रधानमंत्री जी के निर्वाचन-क्षेत्र में एक छात्रा का अपने ही शिक्षण-संस्थान के भीतर निर्भय होकर पैदल चलना क्या अब संभव नहीं रहा? धिक्कार है।
वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, बांदा में एक दलित के साथ बलात्कार व जघन्य हत्या की जो ख़बर आई है, वो दिल दहला देने वाली है। उप्र की महिलाएं डरी हुई हैं और अंदर-ही-अंदर आक्रोशित भी। साथ ही आईआईटी बीएचयू की महिला छात्रा के साथ अभद्रता के बाद निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने की घटना उप्र की क़ानून-व्यवस्था के मुंह पर तमाचा है और ज़ीरो टॉलरेंस के भाजपाई महाझूठ का भंडाफोड़। भाजपा सरकार से उप्र की महिलाओं का विश्वास पूरी तरह उठ गया है। अब इस सरकार से कोई भी अपेक्षा बेमानी है।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026