बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन राडेव ने अपने देश के एक अपहृत जहाज़ एमवी रुएन और उसके चालक दल के सदस्यों को रिहा कराने के लिए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया है.
सोशल मीडिया साइट एक्स से किए एक ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है.
उन्होंने लिखा, “बुल्गारिया के अपहृत जहाज ‘रुएन’ और बुल्गारिया के सात नागरिकों सहित इसके चालक दल को बचाने की भारतीय नौसेना की बहादुरी भरी कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति मेरा हार्दिक आभार!”
उनके इस ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने लिखा-
“राष्ट्रपति रुमेन राडेव जी, आपके मैसेज की सराहना करता हूं. हमें ख़ुशी है कि बुल्गारिया के सातों नागरिक सुरक्षित हैं और जल्द ही अपने घर लौट जाएंगे. भारत हिंद महासागर इलाक़े में नौवहन की स्वतंत्रता की सुरक्षा करने और लूट व आतंकवाद से लड़ने को लेकर वचनबद्ध है.”
क्या है मामला
शनिवार को भारतीय नौसेना ने एक ट्वीट करके बताया था कि उसके युद्धक जहाज आईएनएस कोलकाता अरब सागर में सभी 35 समुद्री लुटेरों को घेरने और उन्हें आत्मसमर्पण करने को मजबूर करने में कामयाब रहा है.
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के एक्स हैंडल से किए एक ट्वीट में बताया गया कि 40 घंटे तक चले अभियान के बाद अपहृत जहाज़ एमवी रुएन से चालक दल के 17 सदस्य सकुशल बचा लिए गए.
इस ट्वीट में बताया गया, “आईएनएस कोलकाता ने भारत के तट से लगभग 1,400 नॉटिकल मील (2,600 कि.मी.) दूर समुद्री लुटेरों के जहाज़ रुएन को रोका था.”
-एजेंसी
- ताज प्रेस क्लब परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वरिष्ठ पत्रकारों का जन्मदिन: सुंदरकांड पाठ और केक काटकर दी गईं शुभकामनाएं - November 11, 2026
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026