बदायूं। यूपी के बदायूं जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। इसी दौरान रोडवेज बस भी पीछे से टकरा गई। हादसे में स्कूल वैन चालक उमेश और उसका डेढ़ साल का बेटा दुष्यंत, स्कूल के छह वर्षीय छात्र आलेख की मौत और छह बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायल बच्चों का हाल जाना है।
उझानी थाना क्षेत्र के कैप्टन गजराम सिंह इंटर कॉलेज उमेश स्कूल वैन चलाता था। मंगलवार की सुबह वह बच्चों को ईको वैन से स्कूल लेकर आ रहा था, उसी समय करीब नौ बजे करुआ पुल से पहले वैन की कैंटर व रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची स्वाती को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कराया है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि चालक पिता और उसके डेढ़ साल के बेटे समेत एक अन्य छात्र की मौत हुई है। पांच बच्चे सकुशल हैं। वैन, कैंटर व रोडवेज को पुलिस में कब्जे में लिया है।
-एजेंसी
- आगरा में होली से पहले मिलावटखोरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2 क्विंटल से ज्यादा मिल्क केक और बर्फी नष्ट, कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी - February 25, 2026
- आगरा को ‘ग्रीन और क्लीन’ बनाने का मेगा प्लान: खेरागढ़ का नयाग्राम तालाब बनेगा मॉडल वेटलैंड, यमुना किनारे बनेगा नया घाट - February 25, 2026
- UP का ‘मॉडल’ बना आगरा का कलवारी स्कूल: जापानी तकनीक से लैस हुआ PM-Shri विद्यालय, CDO ने सुविधाओं को सराहा - February 25, 2026