मुंबई (अनिल बेदाग): फाइन ज्वेलरी के क्षेत्र में शुद्धता और बेमिसाल कारीगरी के लिए विख्यात ब्रांड शुभम मोटीवाला एंड ज्वेलर्स ने मुंबई के बोरीवली (पूर्व) स्थित स्काई सिटी मॉल (लेवल 1) में अपना नया फ्लैगशिप शोरूम लॉन्च किया है। करीब 3,000 वर्ग फुट में फैला यह शोरूम ब्रांड के 28 वर्षों के सफर और ग्राहकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
हेमा मालिनी के साथ भावनात्मक जुड़ाव
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री हेमा मालिनी (सांसद एवं वरिष्ठ अभिनेत्री) द्वारा किया गया। दिलचस्प बात यह है कि हेमा मालिनी ने ही साल 2013 में ब्रांड के मलाड शोरूम की शुरुआत की थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “शुभम मोटीवाला की यात्रा सिर्फ वर्षों से नहीं, बल्कि मूल्यों और विश्वास से बनी है। 2013 के बाद आज इनके नए अध्याय का हिस्सा बनना मेरे लिए सुखद अनुभव है। यह आभूषण नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा एक आशीर्वाद है।
ब्राइडल ज्वेलरी का अनूठा अनुभव
प्राकृतिक मोतियों (Natural Pearls) के आभूषणों के लिए मशहूर इस शोरूम में दुल्हनों के लिए एक ‘एक्सक्लूसिव ब्राइडल रूम’ बनाया गया है। यहाँ ब्राइडल ज्वेलरी और ट्रूसो के लिए विशेषज्ञ व्यक्तिगत परामर्श (Personal Consultation) भी प्रदान करेंगे।
1997 से जारी है विरासत
ब्रांड के एमडी श्री शिव अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा, “हमारी यात्रा 1997 में एक सरल दृष्टि के साथ शुरू हुई थी ऐसे आभूषण बनाना जो जीवन के सबसे खास पलों का हिस्सा बनें। पिछले 28 वर्षों में हमारा आधार विश्वास और उत्कृष्ट शिल्पकला रहा है।”
- भारत-US ट्रेड डील पर घमासान: अखिलेश यादव ने बताया किसानों के साथ ‘धोखा’, कांग्रेस ने भी समझौते पर उठाए गंभीर सवाल - February 3, 2026
- बंधन बैंक का बड़ा तोहफा: सेविंग्स अकाउंट में अब ₹5000 की जगह रखने होंगे सिर्फ ₹2000, 1 फरवरी से नियम लागू - February 3, 2026
- मुंबई में वीर सावरकर पर तीन नई पुस्तकों का विमोचन: मंगल प्रभात लोढ़ा और स्वामी विज्ञानंद सरस्वती ने दी वैचारिक धार - February 3, 2026