Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित रेनबो हॉस्पिटल में स्वास्थ्य कर्मियों का दूसरे राउंड का टीकाकरण हुआ। सुबह 9 बजे शुरुआत के साथ ही स्वास्थ्य कर्मी पूरे जोश और उत्साह के साथ टीकाकरण के लिए पहुंचने लगे थे। शाम 6 बजे तक स्टेशन वन पर 102 और स्टेशन 2 पर 94 कर्मियों ने टीके लगवाए। अधिकांश कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे। अब जब ये आ गई है तो अपने क्रम के अनुसार टीके लगवा रहे हैं। यह हमें सुरक्षा देगा। जिन साथियों ने पहले टीके लगवाए हैं वे एकदम ठीक हैं और पहले की तरह ही अपने अपने काम कर रहे हैं।
संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सकों ने सबसे पहले टीके लगवाए तो उनका मनोबल भी बढ़ा है। रेनबो आईवीएफ कीं निदेशक डॉ जयदीप मल्होत्रा और डॉ केशव मल्होत्रा ने कर्मचारियों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया। दोपहर के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरसी पांडे और एसीएमओ डॉ संजीव वर्मन ने रेनबो हॉस्पिटल के टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। कहा कि वैक्सीन कराने के बाद सेल्फी प्वाइंट और आई गॉट माई कोविड वैक्सीन के कट आउट्स को बेहतरीन आइडिया बताया। कहा कि इससे लोग प्रेरित होंगे।

संस्थान के निदेशक डॉ नरेंद्र मल्होत्रा ने लोगों से वैक्सीन जरूर लगवाने का आग्रह किया। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि केंद्र पर आने वालों को वेरिफिकेशन के बाद वैक्सीन स्टेशन के अंदर भेजा जा रहा है और वैक्सीन लगवाने के बाद आधे घण्टे निगरानी में रखा जा रहा है। अस्पताल के महाप्रबंधक राकेश आहूजा ने बताया कि सरकार द्वारा तय सभी मानकों के अनुसार टीकाकरण कार्य पूरा कराया जा रहा है। टीम वन में केशवेन्द्र सिसौदिया, जगमोहन गोयल, कुलदीप, एजरा पॉल, कन्हैया कुमार और टीम टू में राजीव कुमार, धर्मेंद्र सिंह, नवनीत उपाध्याय, अजय पाल, अनुष्का का सहयोग सराहनीय रहा।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026