Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष राजेश गोयल एवं आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन और पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले। उनके आग्रह पर देशभर के ट्रस्ट, सोसाइटी और चैरिटेबल आर्गेनाईजेशन को बड़ी राहत मिली है। वे अब 30 जून, 2024 तक आयकर में पंजीकरण करा सकते हैं।
श्री अनिल वर्मा ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री से व्यापारी वर्ग को हो रही अनेक परेशानियों के विषय में चर्चा की। उन्हें बताया गया कि चैरिटेबल संस्थाओं के आयकर में रजिस्ट्रेशन को लेकर पिछले कुछ समय में बहुत सारे नए प्रावधान आए हैं। इनकी पूरी जानकारी न होने के कारण बहुत सी संस्थाएं अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाई है। इस कारण इन संस्थाओं को भारी टैक्स चुकाना पड़ रहा है। इसके अलावा भी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस प्रतिवेदन का संज्ञान लेते हुए निर्मला सीतारमण के निर्देश पर कि सीबीडीटी ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें सभी ट्रस्ट, सोसाइटी और चैरिटेबल आर्गेनाईजेशन को 30 जून, 2024 तक इनकम टैक्स में रजिस्ट्रेशन देने की घोषणा कर दी गई है।
श्री अनिल वर्मा ने बताया कि नेशनल चैम्बर द्वारा उजागर की गई समस्या का समाधान हुआ है। इससे आगरा समेत संपूर्ण भारत की सभी चैरिटेबल संस्थाओं को बहुत लाभ मिलेगा।
18 मार्च, 2024 को मिले प्रतिनिधिमंडल में योगेश जिंदल, अनिल अग्रवाल, सीए प्रार्थना जलान भी प्रतिनिधमंडल में शामिल थे ।
किसानों की मांगों के मुद्दे पर दायर याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट की वकीलों को नसीहत
- जनकपुरी महोत्सव में ‘हेल्प आगरा’ की एंबुलेंस बनी देवदूत: समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई पीड़ित की जान - October 9, 2026
- ‘राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, हमसे सबूत मांगे’, CEC के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी - October 9, 2026
- ‘राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, हमसे सबूत मांगे’, CEC के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी - October 9, 2026