आगरा: विगत दिवस दिनांक 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को समय करीब शाम 7:00 बजे शहर के कारोबारी एवं युवा भाजपा नेता चेतन बंसल पुत्र सत्य प्रकाश बंसल निवासी- 4/321, कायस्थ गली, कचहरी घाट, आगरा घर का सामान लेने के लिए अपनी एक्टिवा से थाना छत्ता क्षेत्र स्थित मोतीगंज बाजार गए थे।
उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी एक्टिवा जिसका नंबर- UP80FY 8841 एवं एक्टिवा का रंग सफेद था को मोतीगंज बाजार में राजेश बंसल की दुकान के सामने खड़ी करके दुकान के अंदर सामान लेने चले गए। सामान लेने के बाद वापस आकर देखा तो उनकी एक्टिवा वहां से गायब थी। आसपास उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन एक्टिवा का कोई पता नहीं चला। उसके बाद कारोबारी चेतन बंसल ने इसकी जानकारी थाना छत्ता पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज निकलवाए उसमें एक्टिवा चोरी करने वाला संदिग्ध चोर कैद हो गया है।
छत्ता पुलिस अगर तुरंत कार्यवाही करती तो पकड़ा जा सकता था चोर
वहीं थाना छत्ता पुलिस की लापरवाही देखिए की एक्टिवा चोरी होने भरे बाजार से और सारी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी चोरी का मुकदमा 24 अप्रैल 2024 को दर्ज किया गया है। कारोबारी चेतन बंसल ने थाना छत्ता पुलिस को सीसीटीवी फुटेज आदि सभी साक्ष्य मुहैया करा दिए थे फिर भी पुलिस ने तभी मुकदमा दर्ज न कर और ना कोई कार्यवाही कर लापरवाही दर्शाते हुए एक्टिव चोर को पूरा मौका दे दिया। अगर छत्ता पुलिस कारोबारी की सूचना पर तभी सक्रिय हो जाती तो चेकिंग में एक्टिव चोर को पकड़ा जा सकता था। ज्ञात हो कि आचार संहिता लगी हुई है जगह-जगह पुलिस चेकिंग कर रही है।
रिपोर्टर- मनीष भारद्वाज
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026