Live Story Time
Aligarh, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) की जिला इकाई अलीगढ़ ने प्रदर्शनी मैदान में होली मिलन समारोह आयोजित किया। इस बार होली मिलन समारोह अनोखा रहा। जिलाधिकारी ने स्वयं को फोटोग्राफर के रूप में प्रस्तुत किया। कुछ पत्रकार कहने लगे- डीएम हो तो ऐसा।
होली मिलने आए डीएम अलीगढ इंद्र विक्रम सिंह ने एक फोटो जर्नलिस्ट से कैमरा लिया और फोटो खींचने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा- आप रोज हमारे फोटो खींच कर प्रकाशित करते हो, आज हम आपके फोटो खींचेंगे। डीएम की फोटोग्राफर बनने की सादगी की लोगों ने काफी प्रशंसा की।
उपजा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जिला महामंत्री पंकज धीरज ने अन्य पदाधिकारियों के साथ गले मिलकर और इत्र छिड़क कर शुभकामनाएं दीं। साथ ही महिला दिवस पर आगंतुक सभी महिलाओं को भी बधाई दी ।

कार्यक्रम में हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, भाजपा जिला अध्यक्ष व एमएलसी चौधरी ऋषि पाल सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र सिंह, छर्रा विधायक रविंद्र पाल सिंह, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, एडीएम सिटी मीनू राणा, पूर्व महापौर प्रत्याशी व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजीव अग्रवाल, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया, पूनम बजाज एड., पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह, सपा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, डॉ. रक्षपाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा, तेजवीर सिंह चौहान, मनोज अलीगढ़ी, महीपाल सिंह, विनोद करन, नीरज शर्मा, पंकज शर्मा, शिवा पाठक, प्रशांत हितैषी, मनोज शर्मा, सुरेन्द्र, जहीरउद्दीन नदीम, नौशाद, सोनू, रूप किशोर, विशाल नारायण शर्मा, सुशील तोमर, अजीत चौहान, प्रेमपाल सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।
- टीबी उन्मूलन में आगरा बना ‘मिसाल’: 101% लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास, 98% उपचार सफलता दर के साथ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धि - June 6, 2026
- आगरा: वजीरपुरा के प्राचीन सीताराम मंदिर में गूंजेगा श्रीमद्भागवत का पावन ज्ञान, पितरों की स्मृति को समर्पित होगी सात दिवसीय ईश्वरीय महागाथा - June 6, 2026
- आगरा कॉलेज में ‘हरित संकल्प’: विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएसएस और एनसीसी ने चलाया संरक्षण अभियान, 5000 पौधे रोपने का लिया प्रण - June 6, 2026