Agra, Uttar Pradesh, India. विभिन्न सामाजिक सेवा प्रकल्प संचालित कर समाज सेवा में रत सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने अब कुत्तों आदि जानवरों को ठंड से बचाने की ओर भी अपना कदम बढ़ाया है। इसके लिए ट्रस्ट ने गद्दानुमा बेड तैयार कराये हैं। इस पर लेटकर कुत्ते आराम महसूस करेंगे। उन्हें गर्माहट भी मिलेगी। उनकी मांसपेशियों व जोड़ों को भी कोई हानि नहीं पहुंचेगी।
ट्रस्ट के रवि बंसल ने बताया कि प्रायः देखने में आता है कि सर्दी के दिनों में कुत्ते गर्माहट पाने के लिए मिट्टी आदि के ढेरों पर पंजों से मिट्टी खोदकर सोने की जगह बनाते रहते हैं। इससे गन्दगी होती है तथा उसको शारीरिक चोट भी आने की संभावना होती है। अब कुत्तों को इससे राहत दिलाने के लिए ही ये छोटे बेड तैयार कराये हैं। ये बेड ट्रस्ट के संजय प्लेस स्थित कार्यालय पर निशुल्क उपलब्ध है। इसके लिए 0562-4308769 पर सम्पर्क किया जा सकता है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने दी।
- ताजनगरी में फिर गूंजेगा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’: आगरा के जीआईसी कॉलेज में 18 से 20 अक्टूबर तक होगी फिल्म की शूटिंग; डायरेक्टर हंसल मेहता ने की डीएम मनीष बंसल से मुलाकात - October 16, 2026
- बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: ईको वैन पेड़ से टकराई, दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल - October 16, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव: शमशाबाद में विधि-विधान से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विदाई के पलों ने किया भावुक - October 16, 2026