नोएडा/आगरा: विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2026) के अवसर पर ई-लैंड अपैरल लिमिटेड ने पर्यावरण को हरा-भरा और सुरक्षित बनाने के लिए एक विशेष जागरूकता और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। नोएडा के सेक्टर-68 स्थित कंपनी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रकृति के संरक्षण का दृढ़ संकल्प लिया।
बरगद, नीम और पीपल के पौधों से सजेगा कैंपस
पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का चयन करते हुए कंपनी के परिसर में लगभग 20 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें बरगद, नीम, पीपल और जामुन जैसी प्रजातियां शामिल थीं। कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी ताहिर अली की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी टीम ने ली।
”वृक्षारोपण मात्र पौधा लगाना नहीं, भविष्य की नींव है”: ताहिर अली
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारी ताहिर अली ने कहा, “बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण को केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझना चाहिए। हमारा लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण की एक मजबूत नींव है।”
शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के सभी कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग की सामूहिक शपथ ली। कंपनी प्रबंधन ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर नंजय, मगेंदर शर्मा, विकास सिंह, योगेश कुमार, कपिल कुमार, प्रिया पालिवाल, बॉबी चाहर, प्रगति, दिव्या पाठक, सुभाष, उपेंद्र और दुश्यंत सहित अनेक कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
निरंतर सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प
ई-लैंड अपैरल लिमिटेड प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण उनके लिए केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है। भविष्य में भी कंपनी द्वारा ऐसे पर्यावरणीय और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई, ताकि समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता का प्रसार हो सके।
- मथुरा वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां अंतिम चरण में, 4 सितंबर 2026 के विश्व प्रसिद्ध पर्व पर उमड़ेगी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - September 2, 2026
- पीलीभीत में बाढ़ का खतरा: बनबसा बैराज से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, प्रशासन अलर्ट - September 2, 2026
- ’अखिलेश यादव कुत्ते के गले में घंटी बांधकर भी भेजें तो…’, सपा एमएलसी के बयान से यूपी की सियासत में भूचाल, बीजेपी हुई हमलावर - September 2, 2026