प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि MSME सेक्टर का विस्तार करने पर सरकार की ओर से अभूतपूर्व बल दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अनेक नई योजनाएं शुरू की गईं हैं। यह योजनाएं MSME सेक्टर की गुणवत्ता और तरक्की से जुड़ी हुई हैं। उनहोंने कहा है कि मैं देश के एमएसएमई सेक्टर को देश के विकास में योगदान देने के लिए धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि MSME सेक्टर को मजबूती देने के लिए पिछले आठ साल में हमारी सरकार ने बजट में 650 प्रतिशत से ज्यादा की बढोत्तरी की है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हमारी सरकार के लिए MSME का मतलब- मैक्सिमम सपोर्ट टू MSME है। उन्होंने कहा है कि बीते सालों में देश में एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों को 14,000 करोड़ रुपए सिर्फ सब्सिडी के रूप में दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित उद्यमी भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ‘Raising & Accelerating MSME Performance’ scheme और ‘Capacity Building of First-Time MSME Exporters’ जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री इम्प्लायमेंट जेनरेशन प्रोग्राम से जुड़े कुछ नए फीचर्स का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने विज्ञान भवन पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने साल 2022 के एमएसएमई अवार्ड विजेताओं को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों, देश के प्रगतिशील जिलों और बैंकों को भी एमएसएमई क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया है।
-एजेंसियां
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026