संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बुधवार को दो और लोगों से पूछताछ की है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया है कि इन दोनों में से एक लोकसभा में कूदने वाले मनोरंजन का मित्र है और कर्नाटक का निवासी है. दूसरा अभियुक्त उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.
हालांकि अभी तक ये साफ़ नहीं है कि पुलिस ने इन दोनों को गिरफ़्तार किया है या नहीं. इस मामले में पहले से छह लोग गिरफ़्तार हो चुके हैं.
13 दिसंबर को सागर शर्मा और मनोरंजन ने लोकसभा की गैलरी से नीचे सदन में छलांग लगाई थी. संसद के बाहर अमोल और नीलम ने नारेबाज़ी की थी.
इस घटना के मास्टरमाइंड कहे जा रहे ललित झा और उनके साथी महेश कुमावत ने अगले दिन शाम को कर्तव्य पथ थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था. हालांकि एक अन्य शख़्स विशाल शर्मा को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया था.
-एजेंसी
- आगरा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती मारपीट की तीन घटनाएं: साकेत कॉलोनी, ताजगंज और सिद्ध साहनी नगर में दबंगों का तांडव, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे - October 5, 2026
- सपा के 34वें स्थापना दिवस पर बीजेपी का तीखा प्रहार: ‘पाप का घड़ा’ फोड़कर खोला 34 सालों के कुशासन का कच्चा-चिट्ठा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कई गंभीर मामले - October 5, 2026
- अमेरिका के मिशिगन से काशी पहुंचा जैक्सन: चाचा की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए 8000 किमी दूर से आकर अस्सी घाट पर किया अस्थि विसर्जन और पिंडदान - October 5, 2026