Amritsar (Punjab, India) । श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व हजूरी रागी स्व. निर्मल सिंह के रिश्तेदार व नजदीकी चार लोगों ने कोरोना को मात दी है। 21 दिन तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद शुक्रवार को निर्मल सिंह की चाची गुरमीत कौर (67) उनकी पत्नी सुखबीर कौर (55), बेटा पलवंदर पाल सिंह (32) और पोता तनवीर (10) सभी अमृतसर के एस्कोर्ट अस्पताल में करोना मुक्त हुए। जबकि हार्मोनियम प्लेयर दर्शन सिंह (62) का अभी इलाज चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच चारों को घर पहुंचाया। फिलहाल सभी को घरों में ही क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। निर्मल सिंह की दो अप्रैल को कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई थी। निर्मल सिंह से संबंधित तकरीबन एक दर्जन लोगों का कोविड-19 टेस्ट करवाया गया था।
अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का ऑडियो वायरल
गुरु नानक देव अस्पताल में हजूरी रागी निर्मल सिंह की अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से हुई मौत के बाद उनकी अपने बेटे के साथ ऑडियो रिकार्डिंग वायरल हुई थी। निर्मल सिंह ने गुरु नानक देव अस्पताल की आइसोलेशन वार्ड में दम तोड़ा था। मरने से पूर्व उन्होंने अपने बेटे से फोन पर बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह यहां मर जाएंगे। डॉक्टर उनकी पुकार नहीं सुनते और दवा नहीं देते। इसके बाद परिवार ने जीएनडीएच में इलाज करवाने से मना कर दिया था परिवार के इंकार के बाद प्रशासन ने उन्हें फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया था।
दर्शन सिंह लड़ रहे जंग
दर्शन सिंह अभी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। वाहेगुरु ने परिवार पर मेहर की। सब ठीक हो गए। मुझे विश्वास हैं कि मैं भी चंगा हो जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं नियमित वाहे गुरु का जाप करता हूं। श्री सुखमणी साहिब का पाठ करता हूं। कोरोना से लड़कर ही इसे हराया जा सकता है।
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026