Mathura (Uttar Pradesh, India)। कान्हा की नगरी मथुरा में पूरे देश से श्रद्धालु आते हैं। इन्हें ठगने के लिए कई लोग सोने की ईंट सस्त में बेचने का लालच देते हैं। कुछ श्रद्धालु चक्कर में पड़ जाते हैं। जब जांच कराते हैं तो पता चलता है कि ठग लिए गए। यह ईंट तो पीतल की भी नहीं है। इसी तरह के तीन टटलू पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। गोवर्धन और छाता क्षेत्र में पुलिस ने बोर्ड लगा रखे हैं कि वह नकली सोने की ईंट को असली बताकर बेचने वालों की बातों में न आएं। यहां टटलू गरोह सक्रिय है।
यहां पकड़े गए तीन ठग
थाना शेरगढ़ पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चलाया। टटलू गिरोह के तीन सदस्यों पकड़ में आ गए। पुलि अझीक्षक एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि शुबुद्दीन पुत्र शेर मोहम्मद, अमजद पुत्र जहान मुहम्मद और रमजाद पुत्र शेर मुहम्मद तीनों विशंभरा गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि जेसीबी की खुदाई में सोने की ईट बता कर लोगों से ठगी किया करते थे । इनके कब्जे से चार मोबाइल और पीली धातु की ईंटें बरामद हुई हैं। फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026