आगरा : आगरा मंडल की मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने गुरुवार को आगरा मंडल के संयुक्त ओडीओपी उत्पाद को लेकर बैठक की। बैठक में विभिन्न स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए उत्पादों, संयुक्त पैकेजिंग, ब्राडिंग और मार्केटिंग पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि अभी तक चारों जिलों के यूनिक उत्पादों का चयन कर लिया गया है। जिसमें आगरा से चर्म और मार्बल उत्पाद, फिरोजाबाद से कांच के उत्पाद, मथुरा से ठाकुर जी की पोशाक व मुकुट, कंठी माला, श्रंगार मूर्ति तथा मैनपुरी से तारकशी एवं एंब्रोयडी वर्क वाले वस्त्र शामिल हैं। इन उत्पादों के क्राफ्ट विवरण और बेहतरीन डिजायनिंग पर विचार किया जा रहा है।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि मंडल के संयुक्त ओडीओपी उत्पाद के तहत हमें सिर्फ स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए अच्छे उत्पादों का ही चयन करना है। चारों जिलों के सीडीओ से कहा कि 8 अक्टूबर तक संयुक्त ओडीओपी उत्पाद का पैकेज तैयार हो जाना चाहिए। जिसमें प्रत्येक जिले का यूनिक उत्पाद शामिल हो। अच्छी ब्राडिंग और मार्केटिंग के लिए बढ़िया पैकेजिंग पर भी जोर दिया। इसके लिए सैंपल के तौर पर मैनपुरी सीडीओ को एक लकड़ी का बॉक्स जिसमें बेहतरीन तारकशी हो, तैयार करने को कहा। पैकेजिंग में अंदर और बाहर उत्पाद की गुणवत्ता, कीमत और इसे तैयार करने वाले एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) की पूरी जानकारी होगी।
मंडलीय ओडीओपी का संयुक्त उत्पाद पैकेज तैयार करने के साथ ही इसे पहचान दिलाने हेतु एक विशेष नाम और टैगलाइन देने के लिए सीडीओ को निर्देश दिए। इसके अलावा ऑफलाइन और ऑनलाइन इन उत्पादों की प्रभावी रूप से प्रचार प्रसार व बिक्री हो सके, इन उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए प्रत्येक जिले में एक ऐसा स्थान चिन्हित किया जाये जहां ज्यादा से ज्यादा लोग रूबरू हो सकें, इसके लिए संयुक्त आयुक्त उद्योग को निर्देशित किया।
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- देश-विदेश के शोधार्थियों का आगरा में मंथन: ICMRP-2026 के समापन पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले— ‘नवाचार से मिलेगा विकास को नया आयाम’ - November 1, 2026