पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के साथ बर्बरता की खबरें सामने आती ही रहती हैं। आए दिन हिंदू लोगों को दूसरे समुदाय के लोगों की ओर से प्रताड़ित करने के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
बंगाल के हिंदू समुदाय के लोग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहां सीएम आवास पर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बंगाली हिंदुओं ने योगी आदित्यनाथ को बताया कि मुस्लिम दबंगों के कब्जे से वो लोग परेशान हैं। बंगाली हिंदुओं की बात सुनकर योगी ने कहा कि तुम्हारा सीएम तो कोई और है। इस पर लोगों ने कहा कि हिंदुओं की रक्षा आप ही कर सकते हैं।
योगी आदित्यनाथ सप्ताह में दो जगह जनता दरबार लगाते हैं। गोरखपुर और लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ जनता दरबार लगातार लोगों की समस्याएं सुनते हैं। मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश देते हैं। लखनऊ में जनता दरबार में बंगाली हिंदू पहुंचे। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी समस्याएं बताईं।
जनता दरबार में पहुंचे बंगाली हिंदुओं ने योगी आदित्यनाथ को बताया कि मुस्लिम दबंगों ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया है। उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप लोगों का सीएम तो कोई और है। लोगों ने कहा कि हिंदुओं की रक्षा आप ही कर सकते हैं। लोगों की बात को सुनकर योगी आदित्यनाथ ने हामी भरी।
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026