यूक्रेन के साथ छिड़ी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु का तबादला करने जा रहे हैं. 68 साल के शोइगु 2012 से रूस के रक्षा मंत्रालय का ज़िम्मा संभाल रहे हैं. अब शोइगु को रूस की सुरक्षा परिषद का प्रमुख नियुक्त किया जाएगा.
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शोइगु की जगह उप प्रधानमंत्री आंद्रेई बेलौसोव रक्षा मंत्रालय की कमान संभालेंगे.
यूक्रेन के साथ चल रही जंग में शोइगु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. रूस की सरकार के दस्तावेज़ से मालूम चला है कि राष्ट्रपति पुतिन चाहते हैं कि शोइगु सुरक्षा परिषद के प्रमुख का महत्वपूर्ण ज़िम्मा संभालें.
शोइगु को पुतिन का क़रीबी समझा जाता है और उन्हें बिना किसी सैन्य अनुभव के रक्षा मंत्रालय का ज़िम्मा मिला था. शोइगु पेशे से सिविल इंजीनियर रहे हैं. 1990 में शोइगु को आपातकालीन और आपदा राहत मंत्रालय का हेड चुना गया.
राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में रूस में हुए आम चुनाव में 87 फ़ीसदी मत हासिल करते हुए जीत हासिल की और पांचवीं बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली है.
-एजेंसी
- High Court की नाराजगी के बाद एक्शन मोड में आगरा पुलिस, समय पर जवाब न देने पर रामबाग चौकी प्रभारी पर गिरी गाज - March 17, 2026
- उत्तम नगर हत्याकांड को लेकर आगरा में आक्रोश, तरुण को न्याय दिलाने के लिए पिनाहट में निकाला विशाल कैंडल मार्च - March 17, 2026
- केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल के जन्मदिन पर समाजसेवा का महोत्सव, 5100 बेटियों को शैक्षणिक सहायता - March 17, 2026