माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह संस्थापक बिल गेट्स ने कहा है कि कोविड-19 महामारी का ख़तरा नाटकीय रूप से कम हो गया है लेकिन एक और महामारी तय है.
सीएनबीसी से बात करते हुए बिल गेट्स ने कहा कि एक और महामारी आ सकती है और इस बार कोई और वायरस होगा.
हालाँकि बिल गेट्स ने कहा कि आधुनिक मेडिकल टेक्नॉलजी से इससे लड़ने में मदद मिलेगी लेकिन इसके लिए अभी से ही निवेश की ज़रूरत है.
बिल गेट्स ने कहा कि दो सालों से कोरोना वायरस के कारण वैश्विक आबादी में कई स्तरों पर इम्युनिटी विकसित हुई है. इसी वजह से कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का ख़तरा भी कम हो गया.
बिल गेट्स ने कहा कि ”बुज़ुर्गों, मोटापे के शिकार और डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए यह महामारी ज़्यादा ख़तरनाक थी लेकिन अब यह ख़तरा कम हो गया है. ऐसा इम्युनिटी के कारण हुआ है. वैश्विक टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने में पहले से ही देर हो चुकी है.”
अभी 61.9% वैश्विक आबादी को कम से कम कोविड वैक्सीन की एक डोज़ लग चुकी है. बिल गेट्स ने कहा कि भविष्य में वैक्सीन का वितरण और तेज़ी से हो इसे सुनिश्चित करने की ज़रूरत है. बिल गेट्स ने सरकारों को इसमें अभी से ही निवेश करने के लिए कहा है.
-एजेंसियां
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026