दिल्ली पुलिस को आज सबस बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज देश का सबसे बड़ा कार चोर गिरफ्तार किया गया है। इस चोर पर अब तक 5000 से भी ज्यादा कार चुराने का आरोप है। देश के सबसे बड़े कार चोर के नाम से मशहूर अनिल चौहान को सेंट्रल दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने असम से गिरफ्तार किया है। अनिल चौहान 27 साल से अपराध की दुनिया में है। वह चोरी के अलावा हत्या, आर्म्स एक्ट और तस्करी के मामलों में भी शामिल रहा है। इन सभी मामलों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
1990 के दशक से अपराधों की दुनिया में हुआ शामिल
अनिल ने सबसे ज्यादा 90 के दशक में सबसे ज्यादा कारें चोरी की थीं। चोरी की गई कारें वह जम्मू कश्मीर, नेपाल और उत्तर पूर्व के राज्यों में बेच देता था। बताया जा रहा है कि अनिल चौहान 1990 में दिल्ली के खानपुर इलाके में रहता था और ऑटो रिक्शा चलाता था। इसी दौरान उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। उसने अपराधों की शुरुआत कार चुराने से की थी। इसके बाद वह अन्य अपराधों में भी लिप्त होने लगा।
7 साल पहले भी हुआ था गिरफ्तार
कार चोरी के धंधे से उसने बेहिसाब दौलत कमाई। उसकी दिल्ली, मुबई और उत्तर पूर्वी राज्यों में कई संपत्तियां हैं। उसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लांड्रिंग का मामला केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों हथियारों की तस्करी भी कर रहा है। अनिल का नेटवर्क दिल्ली से लेकर असम और महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। 7 साल पहले असम पुलिस ने उसे 4552 कारें चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026