नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार वकील विनोद चौहान को राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने 7 मई तक ED की हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी विनोद चौहान को शनिवार को ईडी ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था।
ईडी ने आरोपी विनोद चौहान की 4 दिन की कस्टडी की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। विनोद चौहान पर आरोप था कि उसने कथित तौर पर गोवा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी को रिश्वत पहुंचाई थी।
विनोद चौहान पर ईडी ने आरोप लगाया कि विनोद चौहान से 1.06 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि विनोद चौहान को पता था कि ये पैसा दिल्ली शराब घोटाले से अपराध की आय से प्राप्त हुआ है।
कोर्ट में ईडी ने यह भी कहा कि विनोद चौहान ने गोवा चुनावों के लिए हवाला के माध्यम से यह पैसा पहुंचाया था। इन दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने विनोद चौहान को 7 मई तक हिरासत में भेज दिया है।
– एजेंसी
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026