Lucknow (Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Yogi adityanath ने निर्देश दिये हैं कि सभी जनपदों में तैनात स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक स्तर के नोडल अधिकारी कोविड-19 अस्पतालों की सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनीटरिंग करें। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों तथा नर्सिंग स्टाफ द्वारा नियमित राउण्ड लिया जाए। पैरामेडिक्स द्वारा रोगियों की मॉनीटरिंग की जाए। कोविड तथा नॉन कोविड अस्पतालों सहित समस्त चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सा संस्थानों में ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था उपलब्ध रहनी चाहिए।
शनिवार और रविवार को स्वच्छता
मुख्यमंत्री आज यहां लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को पूरे प्रदेश में स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन के विशेष अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि स्वच्छता तथा सेनिटाइजेशन के कार्य को सफल बनाने के लिए आवश्यक है कि प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित किया जाए।
सावधानी व समझदारी ही उपचार
बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश शीघ्र ही देश में कोविड-19 की सर्वाधिक टेस्टिंग करने वाला अग्रणी राज्य हो जाएगा। उन्होंने टेस्टिंग की संख्या निरन्तर बढ़ाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जब तक कोविड-19 की वैक्सीन नहीं आती है, तब तक सावधानी व समझदारी ही इसका उपचार है।
चार जिलों को सतर्क किया
मुख्यमंत्री जी ने जनपद लखनऊ, कानपुर नगर, अमरोहा तथा झांसी में कोविड-19 के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस कर्मियों को संक्रमण से सुरक्षित रखे जाने पर बल देते हुए कहा कि प्रवर्तन की कार्यवाही में जाने वाले पुलिसकर्मी ग्लव्स, मास्क व सेनिटाइजर का उपयोग अवश्य करें।
तकनीक का प्रयोग हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए तकनीक का प्रयोग किया जाए। यह तकनीक ऐसी हो, जिससे न्याय पंचायत स्तर पर अलर्ट जारी कर लोगों की जान को बचाया जा सके। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को गौ आश्रय स्थल का नियमित निरीक्षण करते हुए गौवंश के स्वास्थ्य परीक्षण तथा हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, पुलिस महानिदेशक हितेश सी0 अवस्थी, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास तथा पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद एवं सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026