Agra (Uttar Pradesh, India)। सीबीएसई (Central Board of Secondary Education) ने दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल Prelude Public school के विद्यार्थियों ने सी. बी. एस. ई. की कक्षा दस की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सत्र 2019-20 में 95 विद्यार्थी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

ये तीन छात्र सबसे आगे
14 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक, 80 से 90% अंक 29 विद्यार्थियों ने तथा 70 से 80% अंक 17 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए। देव गर्ग 95.8% स्कूल में प्रथम, वृंदा बंसल 95.6% ने द्व्तीय तथा कोठापल्ली प्रमादेश 95% तृतीय स्थान पाकर शीर्ष स्थान पर रहे।
100 प्रतिशत तक नम्बर
राधिका गुप्ता 99% इंग्लिश, राधिका गुप्ता 97% हिंदी अ, चिराग मित्तल 94% हिंदी ब, निश्चल गुप्ता 100% स्टैण्डर्ड मैथमैटिक्स, चिराग मित्तल 93% बेसिक मैथमेटिक्स, कोठापल्ली प्रमादेश 98% साइंस, देव गर्ग 100% सोशल साइंस, देव गर्ग, मेधा अग्रवाल, निश्चल गुप्ता, राधिका गुप्ता, वृंदा बंसल, ईशा चौधरी एवं देवांश चोकर 99% कंप्यूटर एप्लीकेशन मे अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया l

उज्ज्वल भविष्य की कामना
छात्रों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्रों के परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने पर विद्यालय के निदेशकगण डॉ. सुशील गुप्ता, श्याम ,बंसल प्रधानाचार्या याचना चावला तथा शैक्षणिक समन्विका रूपा प्रकाश ने छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं तथा बधाइयां दी। विद्यालय प्रबंध तंत्र ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026