-बुधवार सुबह 18 नए मरीज मिलने से खलबली, 11 लोगों की हो चुकी मौत
-कोविड-19 को लेकर प्रदेश में नम्बर वन और देश में 11 वें स्थान पर आगरा
Agra (Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश में ताजमहल का शहर आगरा अब वाकई चीन का वुहान बनता जा रहा है। यहां दिन प्रतिदिन मरीज बढ़ रहे हैं। बुधवार सुबह 18 नए मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 422 हो गई है। कोरोनावायरस (Coronavirus) मरीजों के मामले में आगरा यूपी में प्रथम और देश में 11वें स्थान पर है। यहां हर ओर समस्या बनी हुई है। शासन ने प्रमुख सचिव आलोक कुमार को आगरा भेजा हुआ है, लेकिन वे भी कुछ नहीं कर पा रहे है। हालत यह है कि संदिग्ध मरीजों का परीक्षण तक नहीं हो पा रहा है।
11 की हो चुकी है मौत
आगरा में अब तक 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 56 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। आगरा प्रशासन 40 अति संवेदनशील हॉटस्पॉट पर काम कर रहा है। ये इलाके पूरी तरह सील हैं। शासन की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी आलोक कुमार लगातार समीक्षा कर रहे हैं। निर्देश पर निर्देश दे रहे हैं। इनका भी कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में जनता में भय होना स्वाभाविक है।
क्या है कारण
माना जा रहा है कि कोरोनावायरस का फैलाव रोकने के लिए लॉकडाउन गया गया था। शुरूआत में इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। लोगों ने खुलकर उल्लंघन किया। बाद में तब्लीगी जमात के कार्यकर्ताओं का मामला सामने आया तो प्रशासन जागा। मस्जिदों से ढूंढकर जमातियां को बाहर निकला और एकांतवास में डाला। जानकारों का कहना है कि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जमातियों के कारण आगरा में सामुदायिक संक्रमण हो चुका था। उसी का नतीजा जनता भुगत रही है। हालात इतने खराब हैं कि संदिग्ध मरीजों के नमूने तक नहीं लिए जा रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज तक में इलाज नहीं मिल रहा है।