Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। कोरोना से लम्बी लडाई के बाद वैक्सीन का इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। आखिर वह दिन भी गया जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। शानिवार को मथुरा जनपद में पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गये। जिला अस्पताल मथुरा, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम वृंदावन, केडी मेडिकल कॉलेज छाता, चौमुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों परं टीकाकरण हूआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिला चिकित्सालय में बडी स्क्रीन पर जिलाधिकारी के साथ दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्साधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सीधा संबोधन देखा।
जो लोग भ्रम में आकर वैक्सीन नहीं लगावा रहे हैं उनके लिए अलग से एप तैयार किया गया है
नोडल एनयूएचएम मथुरा मानपाल सिंह ने बताया कि पहले दिन मथुरा में पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन 500 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया। पहले दिन पांच स्वास्थ्य इकाइयों पर कुल पांच सत्र हुए। एक सत्र में 100 स्वास्थ्यकर्मियों को यह वैक्सीन लगायी गई। जो लोग भ्रम में आकर वैक्सीन नहीं लगावा रहे हैं उनके लिए अलग से एप तैयार किया गया है। उनकी काउंसिलिंग होगी। एप के जरिए इस वैक्सीन को लगवाने के लिए उन्हें राजी किया जा सकेगा।
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026