आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार 8 दिसंबर को आगरा पहुंच रहे हैं। वे करीब दो घंटे शहर में रुकेंगे और इस दौरान आयुक्त सभागार में आगरा मंडल के चारों जिलों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के भाजपा जनप्रतिनिधियों तथा संगठन पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इसमें संगठनात्मक कार्यों, विकास परियोजनाओं और एसआईआर की समीक्षा प्रमुख मुद्दे होंगे।
जिला सूचना अधिकारी शीलेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 2:50 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से राजकीय विमान द्वारा रवाना होकर 3:10 बजे खेरिया हवाई अड्डा, आगरा पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से 3:30 बजे आयुक्त सभागार पहुंचकर बैठक में शामिल होंगे। लगभग एक घंटे तक बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री 4:30 बजे वापसी के लिए खेरिया एयरपोर्ट रवाना होंगे और 4:50 बजे विमान से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की यह बैठक केवल जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ होगी। प्रशासनिक अधिकारी इसमें शामिल नहीं होंगे। मुख्यमंत्री प्रत्यक्ष रूप से जनप्रतिनिधियों से विभिन्न जिलों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति, जमीनी फीडबैक तथा एसआईआर अभियान में संगठन की भूमिका पर चर्चा करेंगे।
बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के सांसद, मंत्री, विधायक, साथ ही जिला व महानगर अध्यक्ष और मंडल प्रभारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और आगरा प्रभारी जयवीर सिंह भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी का रविवार को भी आगरा होते हुए अलीगढ़ जाने का कार्यक्रम निर्धारित था।
- High Court की नाराजगी के बाद एक्शन मोड में आगरा पुलिस, समय पर जवाब न देने पर रामबाग चौकी प्रभारी पर गिरी गाज - March 17, 2026
- उत्तम नगर हत्याकांड को लेकर आगरा में आक्रोश, तरुण को न्याय दिलाने के लिए पिनाहट में निकाला विशाल कैंडल मार्च - March 17, 2026
- केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल के जन्मदिन पर समाजसेवा का महोत्सव, 5100 बेटियों को शैक्षणिक सहायता - March 17, 2026