‘सीएम बनावा डॉ. संजय निषाद के’… गाने पर जमकर थिरके योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री

POLITICS

Video-‘सीएम बनावा डॉ. संजय निषाद के’… गाने पर जमकर थिरके योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री, इनका विवादों से है पुराना नाता

लखनऊ। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद की यूपी के मुख्यमंत्री बनने की मंशा हिलोरे मार रही है। इसकी गवाही सोशल मीडिया पर वायरल खुद ही दे रहा है। डॉ. संजय निषाद खुद पर ही बनाए गए भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मंत्री अपने समर्थकों के साथ जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि यह पहली बार नहीं इससे पहले भी कई बार डॉ. संजय निषाद अक्सर मीडिया में सुर्खियां बटोरते रहते हैं। कभी वह समर्थकों से भगवान के रूप में खुद की पूजा कराते हैं तो कभी विवादित बयानबाजी करते हैं।

सुने डॉ. निषाद पर तैयार किया गया गाना

-एजेंसी

Dr. Bhanu Pratap Singh