भाजपा के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताई ये बात

भाजपा के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताई ये बात

NATIONAL POLITICS REGIONAL

Agra (Uttar Pradesh, India) भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल बैठकें जारी हैं। भाजपा आगरा महानगर के प्रत्येक मंडल में मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों एवं कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को जन – जन तक पहुँचाया जा रहा है। इस बारे में पहले कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। भाजपा के बृज, कानपुर और बुंदेलखंड संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

जनता तक पहुंचाएं सरकार के कार्य

भाजपा बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ने दयालबाग मंडल में बैठक लेते हुए सभी को मोदी सरकार के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार द्वारा दिए गए २० लाख करोड़ के आत्मनिर्भर राहत पैकेज ने समाज के हर वर्ग को छुआ है।  हर वर्ग की सहभागिता का ध्यान इस राहत पैकेज में रखा गया है। कोरोना काल में देश की एवं प्रदेश की सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुँचाने का कार्य भी हम सभी कार्यकर्ताओं को करना  है। मोदी जी ने देश के हर छोटे से छोटे एवं गरीब परिवारों मुफ़्त राशन वितरण के माध्यम से उनके दैनिक जीवन को सुचारु रखने का उल्लेखनीय कार्य किया।

योगी सरकार ने रखा हर किसी का ध्यान

बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी जी ने गोपेश्वर मंडल की बैठक लेते हुए बताया कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में किए गए सभी वादों को निभाया है। राम मंदिर, तीन  तलाक़, धारा ३७० एवं ३५ A, उज्ज्वला योजना आदि मुद्दे इस बात का जीता जागता उदाहरण हैं। कोरोना काल में जिस तरह से योगी सरकार ने कार्य किया है वह अद्वितीय है। हर प्रवासी को उसके घर तक पहुँचाने से लेकर उसके खाने-पीने का ख़्याल तक योगी सरकार ने ऐसी महामारी की परिस्थिति में किया है।

स्वदेशी का उपयोग करें

ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष श्री हर्षवर्धन आर्य ने छावनी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों की बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं से लोकल वस्तुओं के उपयोग के लिए जनता से आह्वान करने के लिए बताया। हमें अपने देश में बनी हुई वस्तुओं का उपयोग करना होगा जिससे कि हमारे देश की इकॉनमी मज़बूत होगी और दूसरे देशों पर निर्भरता दूर होगी।

बैठक में आए सभी मुख्य वक्ताओं का धन्यवाद महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने किया एवं संचालन सुमित उपाध्याय ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, महामंत्री रश्मि सिंह, उपाध्यक्ष हेमंत भोजवानी, प्रांशु दुबे,  नीरज गुप्ता, मनोज राघव, राजीव लवानिया, महेश शर्मा,  मीडिया प्रभारी सुमित उपाध्याय, रामशंकर गोयल, सुभानु गुप्ता, राहुल बैत, योगेश त्यागी, भारत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

22 thoughts on “भाजपा के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताई ये बात

  1. Pingback: News: Breaking News, National news,Sports News, Business News and Political News | livestory time

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *