आगरा। पुलिस प्रशासन ने पिछले वर्ष सावन मास के दौरान ताजमहल को शिव मंदिर बताते हुए प्रतीकात्मक पूजा करने से चर्चा में आई हिंदू महासभा की नेत्री मीरा राठौर की रविवार रात से ही निगरानी शुरू कर दी और उन्हें नोटिस थमाते हुए घर में ही रहने के निर्देश दिए। एहतियात के तौर पर उनके निवास पर पुलिस की भी तैनाती कर दी।
हिंदू महासभा के नेता संजय जाट ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर करते हुए इसका चित्र भी जारी किया। उन्होंने बताया कि थाना ताजगंज पुलिस महिला कर्मियों का साथ लेकर रात में मीरा राठौर के निवास पर पहुंची और उन्हें नोटिस थमाया। कहा जा रहा है कि मीरा ने श्रावण मास में ताजमहल में जलाभिषेक करने का ऐलान किया था।
मीरा राठौर ने नजरबंदी पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि उन्हें नजरबंद करके प्रशासन सच्चाई को नहीं छुपा सकता। “तेजो महालय” की लड़ाई हम न्यायालय से लेकर सड़क तक लड़ते आए हैं। यह संघर्ष जारी रहेगा।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026