CBI ने कार्ति चिदंबरम के एक क़रीबी एस भास्करारमन को कथित रिश्वत मामले में गिरफ़्तार किया है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से यह ख़बर दी है.
इससे एक दिन पहले मंगलवार को सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की थी. पी चिंदंबरम ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी.
उन्होंने ट्वीट किया था, “आज सुबह, सीबीआई की एक टीम ने चेन्नई में मेरे घर और दिल्ली में मेरे सरकारी आवास पर तलाशी ली. टीम ने मुझे एक एफ़आईआर दिखाई, जिसमें मेरा नाम अभियुक्त के तौर पर शामिल नहीं था. इस टीम को कुछ नहीं मिला और न तो कुछ ज़ब्त ही किया गया है. मैं कहना चाहता हूँ कि तलाशी की टाइमिंग दिलचस्प है.”
इसके अलावा पी चिदंबरम के बेटे और लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम पर अवैध लाभ लेने के आरोप में नया केस दर्ज किया है और इसको लेकर तलाशी की जा रही है.
बुधवार को हुई एस भास्करारमन की गिरफ़्तारी को इसी क्रम की नवीनतम कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है.
-एजेंसियां
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026