लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी बात कही है। उन्होंने एक नया नारा दिया कहा- 80 हराओ, संविधान बचाओ। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी के चुनावी समीकरणों का गणित समझाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर रीजन में भाजपा के 3 लाख वोटर कम हो गए हैं।
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बात करते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनाव नजदीक देख किसानों के लिए बनाये काले कानून वापस मजबूरी में लिए गए। उन्होंने कहा कि किसान को खुश करने के लिए चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया गया। अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा सच में किसानों का दर्द समझती है तो उन्हीं स्वामीनाथन के फॉर्मूले को क्यों लागू नहीं कर रही है? बातचीत में अखिलेश यादव ने युवाओं को रोजगार और समाज के दूसरे वर्गों से जुड़े मुद्दे भी उठाये और भाजपा से सवाल पूछा।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पीडीए फार्मूला ही भाजपा को हराएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान,नौजवान और पीडीए के जो साथी हमारे साथ आ गए हैं वो ही बीजेपी को प्रत्येक सीट पर तीन लाख वोट का नुकसान करवाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग पूरे कार्यकाल में केवल चुनावी गणित पर ही काम करते रहे, आम आदमी के सुख-दुःख से इनका कोई सरोकार नहीं है।
-एजेंसी
- इस्तीफे के बाद नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने डीएम पर लगाया बंधक बनाने का आरोप, बोले- ‘मुझे रातभर कैद रखने की थी साजिश’ - January 26, 2026
- ’राष्ट्रधर्मस्य रक्षणार्थं युद्धम्’: भगवद गीता के मंत्र और स्वदेशी तोपों की सलामी के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस - January 26, 2026
- भारत का ‘आयरन मैन’ अवतार: 77वें गणतंत्र दिवस पर रोबोटिक डॉग ‘निग्रहा’ और ‘स्वार्म ड्रोन’ ने दुनिया को चौंकाया - January 26, 2026