बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार मामला एसडीएम को फोन पर हड़काने का है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में प्रकाश द्विवेदी एसडीएम से कहा रहे हैं कि, मनमानी करोगे तो आकर ठीक कर देंगे।
दरअसल, बबेरू कस्बे में बने एक गरीब के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। आरोप था कि, ये मकान कॉपरेटिव सोसाइटी के कैम्पस में बना हुआ था। ये मकान गोलू पांडेय का बताया जा रहा है। मकान गिरने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत विधायक प्रकाश द्विवेदी से की, जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे और बबेरू एसडीएम को फोन मिलाकर जमकर हड़काया।
विधायक ने कहा कि, अगर किसी का मिशन पूरा करने के लिए यहां पर आए तो वो आदम छोड़ दो। एक बार आग्रह करेंगे अनुरोध करेंगे और अगर मनमानी करेंगे तो हम वहीं आकर ठीक कर देंगे। कह देना जिससे कहना होगा नौकरी करना हम सिखा देंगे, आप ये लिखकर ले लिजिए। विधायक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
एसडीएम से अभद्रता का लगा था आरोप
इससे पहले भी भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी चर्चाओं में आए थे। उस दौरान उन पर एसडीएम के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगा था। इसको लेकर भी तरह तरह की बातें सामने आईं थीं लेकिन इस मामले में कुछ नहीं हुआ।
-साभार सहित
- आगरा में शर्मनाक हरकत: युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर पोस्ट की अश्लील वीडियो, सदमे में परिवार; साइबर सेल ने शुरू की जांच - March 26, 2026
- आगरा नगर निगम विवाद: अधिकारी की तहरीर वापसी से आया नया मोड़; पार्षदों ने कहा— “हमें बदनाम करने की रची गई साजिश” - March 26, 2026
- मां निकाह पर अड़ी, तो पिता ने बुला ली पुलिस; फतेहपुरसीकरी में बाल विवाह पर लगा ‘ब्रेक’, दावत छोड़ भागे मेहमान - March 26, 2026