बस्ती: (राहिल खान) जनपद बस्ती के थाना नगर क्षेत्र के ग्राम मदारपुर में ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। पीड़ित मोहम्मद राशिद ने थाना नगर में दी गई तहरीर में बताया कि उनके परिवार की ज़मीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से मोहम्मद शहज़ाद, इरशाद, आमिर ख़ान और रेहान ने पहले गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी दी।
इस दौरान आरोपियों ने उनके भाई मोहम्मद आरिफ पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन आनन-फानन में घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए हालत की गम्भीरता को देखते हुए उन्हें कैली अस्पताल में रेफर कर दिया गया।, जहां वह अब भर्ती हैं। हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन सभी आरोपी अब तक फरार हैं।
पीड़ित मोहम्मद राशिद और उनका परिवार प्रशासन से गुहार लगा रहा है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
बस्ती में काफी समय से ऐसी घटनाएं रौद्र रूप ले रही है अभी हाल ही में एक 14, 15 साल की बच्ची ऐसे विवाद में अपनी जान गवा चुकी है।
सवाल उठता है: क्या बस्ती पुलिस ऐसे हमलों को रोकने में असमर्थ है? क्या आम आदमी को अपने ही घर में सुरक्षित रहने का हक़ नही है। कब जागेगा प्रशासन और कब लगेगी लगाम
बस्ती से राहिल खान की रिपोर्ट
- जंतर-मंतर प्रकरण: अमिताभ ठाकुर ने रिटायर्ड हाईकोर्ट जज से न्यायिक जांच की मांग की, गृह सचिव को लिखा पत्र - July 18, 2026
- सेंट कॉनरेड्स में बिखरा 2001 बैच की यादों का कारवां: 25 साल बाद सिल्वर जुबली रीयूनियन पर फिर गूंजा कैंपस, देश-विदेश से पहुंचे पूर्व छात्रों ने गुरुजनों संग जीया बचपन - July 18, 2026
- देश के 15 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - July 18, 2026