अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देकर फँसा रखा
एक महिला दे रही थी साथ, किशोरी के भाई ने कराई रिपोर्ट दर्ज
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा के थाना बासौनी क्षेत्र के एक गांव में भाजपा नेता और प्रधान पुत्र ने किशोरी से से महीनों दुराचार किया। अश्लील फोटो खींचकर फेसबुक पर वायरल करने की धमकी दी। परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। अब किशोरी के भाई ने थाना बासौनी में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दुराचार व एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित किशोरी के भाई ने तहरीर देकर बताया कि प्रधान का पुत्र प्रवीन कुमार कई माह से उसकी नाबालिग बहन से दुष्कर्म कर रहा था। इसमें उसका साथ गांव की ही एक महिला भी देती थी। आरोपियों ने उसकी बहन के अश्लील फोटो खींच लिए थे। उनको फेसबुक पर डालने की धमकी देकर कई महीनों से उससे दुष्कर्म किया। किशोरी के भाई ने बताया कि जब परिवार वालो को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने प्रवीन के पिता मोहर सिंह से शिकायत की। उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रवीन कुमार, मनीषा और मोहर सिंह के खिलाफ रेप व एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया है।
प्रवीन की मां ग्राम प्रधान है। पिता मोहर सिंह भाजपा नेता है। सत्ता की हनक में प्रवीन आए दिन गांव में किसी न किसी को को परेशान करता रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को जानकारी दी कि अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी किशोरी को अपने घर बुला लेते थे। यह क्रम कई महीनों से चल रहा था। इसमें प्रवीन का साथ एक महिला ने भी दिया।
- रिश्तों पर लगा कलंक: गोरखपुर में 15 साल के भतीजे को लेकर भागी 35 साल की चाची, शादी की जिद पर हुआ थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा - February 11, 2026
- UP Budget 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर रिकॉर्ड आवंटन - February 11, 2026
- राष्ट्रीय गीत को मिला नया सम्मान: केंद्र ने जारी किया ‘वंदे मातरम’ प्रोटोकॉल, सभी सरकारी कार्यक्रमों में अनिवार्य - February 11, 2026