आगरा: मामला शाहगंज क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल से जुड़ा हुआ है। छात्रा कक्षा 8वीं की छात्रा है। जिसके साथ स्कूल में छेड़छाड़ की गई। स्कूल की ड्रेस पहने छात्र ने उसे शौचालय में गलत नीयत से पकड़ा और दबोच लिया। नाबालिग छात्रा के पिता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई और मुकदमा दर्ज कराया है जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया। मेडिकल हो जाने के बाद छात्रा के पिता से बातचीत हुई तो उन्होंने अपना दर्द बयां किया।
यह पूरा मामला सितंबर माह से जुड़ा हुआ है। शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में इस पिता की बेटी पढ़ती है और कक्षा 8 की छात्रा है। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी स्कूल में नेचर कॉल के लिए शौचालय गई थी, तभी पीछे से एक सीनियर छात्र ने उसे दबोच लिया। बेटी के साथ गलत हरकत की गलत तरीके से उसे पकड़ा और छुआ। यह एक बार नहीं बल्कि दो बार हुआ जिसके बाद बेटी ने स्कूल जाने से मना कर दिया जब इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन से की गई तो स्कूल प्रशासन पूरे मामले में टालमटोल करने लगा।
शिकायत पत्र लेने के बावजूद सीसीटीवी कैमरे चेक नहीं कराए गए। इस घटना को 2 महीने बीत गए। इसके बाद अब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित पिता का कहना है कि अब शिकायत दर्ज कर दी है। पुलिस ने बेटी के साथ-साथ उनके और उनकी पत्नी के भी बयान दर्ज किए हैं। बयान दर्ज होने के बाद आज लेडी लॉयल में मेडिकल भी कराया गया है। वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे जिससे स्कूल प्रशासन इस तरह की मामलों में सख्ती बरते।
पीड़ित छात्रा के पिता का कहना था कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए। इसलिए कार्रवाई जरूरी है। बड़ी बेटी के साथ ही छोटी बेटी भी स्कूल में पढ़ती है। दोनों ही स्कूल नहीं जा रही हैं। अब बेटियों को इस स्कूल में नहीं भेजना चाहते हैं। वह जल्द ही दूसरे स्कूल में प्रवेश दिलाएंगे।
- दिल्ली में आज रात से मेट्रो सेवाएं और यूपी से आने वाली ट्रेनें बंद: जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सख्त - October 9, 2026
- ’विश्वगुरु ने रेलवे और मेट्रो बंद कर दिए फिर भी हम आएंगे…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रोक के बाद भड़के CJP फाउंडर अभिजीत दीपके - October 9, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ - October 9, 2026