आगरा। जिले के बरहन क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काटकर सभी को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि वह देवर की शादी अपनी बहन से करवाना चाहती थी, लेकिन मना करने पर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना बरहन थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी अडू की है। गांव निवासी कंचन सिंह के छह बेटों में पांचवां योगेश कुमार हल्द्वानी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर है। वह दिवाली मनाने के लिए रविवार को घर आया था। सोमवार की रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूजा करने के बाद योगेश घर के बाहर सो रहा था।
इसी दौरान रात करीब दो बजे उसकी भाभी अर्चना ने किसी बहाने से उसे कमरे में बुलाया और धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। योगेश की चीख सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और लहूलुहान अवस्था में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद अर्चना का पति राज बहादुर गांव पहुंचा और उसे उसके मायके, एटा जिले के लिए ले गया।
गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि अर्चना अपने देवर योगेश की शादी अपनी छोटी बहन से करवाना चाहती थी, लेकिन परिवार ने योगेश की शादी मैनपुरी में तय कर दी थी, जो नवंबर में होनी थी। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अर्चना और योगेश के बीच नजदीकियां थीं, जिसकी वजह से अर्चना उसकी शादी से नाराज थी और इसी गुस्से में उसने यह खौफनाक वारदात कर डाली।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
- यूपी विधानसभा चुनाव 2026: क्या ‘भगवान भरोसे’ नैया पार करेंगे राजनेता? कथाओं और धार्मिक आयोजनों के जरिए सियासत चमकाने की होड़ - September 17, 2026
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026