Raj kumar pathikl

भाजपा जिलाध्यक्ष ने वीडियो संवाद में कही ऐसी बात कि कार्यकर्ता उछल पड़े

POLITICS REGIONAL

Agra (Uttar Pradesh, India) भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने सभी जिला पदाधिकारियों के साथ वीडियो संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कोरोनावायरस की महामारी से निपटने के उपायों पर चर्चा की। ऐसी बातें कहीं कि कार्यकर्ता खुशी के अतिरेक में उछल पड़े।

मोदी किट के बारे में अवगत कराया

जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से वार्तालाप किया। उन्होंने कहा कि हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए और मास्क का प्रयोग करते हुए इस कोरोना महामारी में जनता की मदद करनी है। कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे, इसलिए जरूरतमंद लोगों को ‘मोदी किट’ के रूप में राशन के अधिकतम पैकेट उपलब्ध कराने हैं। अपने संगठन से जुड़े लोगों से फोन पर बात करते रहें। किसी को कोई परेशानी हो तो मदद करें।

भाजपा कार्यकर्ता जान पर खेलकर सेवा कर रहे

जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार पथिक ने बताया कि संगठन की आगामी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। इस कॉन्फ्रेंस के बाद जनता की सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत बढ़ा है। कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं। भाजपा कार्यकर्ता कोरोना महामरी में अपनी जान पर खेलकर सेवा कार्य कर रहे हैं।

ये रहे मौजूद

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री संजय चौहान, संतोष कटारा, चौधरी विजय आर्यन, जिला उपाध्यक्ष,  उमाशंकर माहौर,  दिनेश गोयल, रामकुमार शर्मा, शिव कुमार प्रमुख, सत्यप्रकाश लोधी, सोनू चौधरी, मेघराज सोलंकी, राजकुमार पथिक, बबिता चौहान, अंजू सचान, सहदेव शर्मा, मानवेन्द्र राठौर, अवनीश गुप्ता, सुधीर सिंह,कौशल अग्रवाल, नीरज गुप्ता,  युवा मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश चाहर, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष वासुदेव दिवाकर, मण्डल अध्यक्ष मयंक जादौन, सोनू रघुवंशी, संदीप गुप्ता, अनिल शर्मा, रामवरन कुशवाह, शिव कुमार, निखिल गुप्ता, रविन्द्र भदौरिया, श्यामवीर, मोहन गोयल, लवलेश कुमार,  राजवीर बघेल, उदयभान त्यागी, प्रमोद कुमार,चेतन चाहर, टीकेन्द्र सिंह, पवन इंदौलिया, राधेश्याम कुशवाह, धर्मपाल चाहर, रविन्द्र सिंह आदि शामिल रहे। कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था जिला आईटी संयोजक सुधीर सिंह ने की।