नीलकंठ तिवारी ने भाजपा से जुड़े युवाओं से कही खास बात

नीलकंठ तिवारी ने भाजपा से जुड़े युवाओं से कही खास बात

भाजपा महानगर और जिला युवो मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताईं, महामारी पर अंकुश लगायाAgra (Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं  मुख्यमंत्री प्रोटोकोल नीलकंठ तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर के ज़िला एवं महानगर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी सरकार के एक वर्ष के एवं योगी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को जन-जन तक पहुँचाने एवं आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को पूर्ण समर्पण से लगने को कहा। महामारी पर अंकुश नीलकंठ तिवरी  ने बताया कि कोरोना काल में  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री  योगी आदित्यनथ के निर्णयों ने देश की जनता को इस महामारी के समय में लड़ने में सशक्त बनाया है । जहां एक ओर सम्पूर्ण विश्व इस महामारी की चपेट में आ चुका है वहीं भारत आज भी इस महामारी पर अंकुश लगाए हुए है।  कोरोना काल में सभी प्रवासी मज़दूर भाई – बहनों को उनके घर तक पहुँचाने के लिए उचित संसाधनों की व्यवस्था के साथ साथ, उनके खाने पीने की भी व्यवस्था की।   प्रधानमंत्री  द्वारा 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर राहत पैकेज में समाज के हर वर्ग का ख़्याल रखा गया है।  युवाओं के लिए कहा कि युवा इस देश की शक्ति है भारत के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रयास में लगी हुई है, निश्चित तौर पर भारत का युवा आत्मनिर्भर बनेगा और अपने देश के विकास में योगदान करेगा। उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएं महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने युवा सम्मेलन में उपस्थित सभी युवाओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी को आज के युवाओं पर पूर्ण विश्वास है। हमें उनके विश्वास पर खरा उतरना है। हमें बूथ के हर घर तक जाना है और मोदी  एवं योगी  की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाना है। सभी युवा कार्यकर्ताओं को मोदी  के लोकल फ़ोर वोकल अभियान को भी जन-जन तक पहुँचाना है जिसके माध्यम से हमारे देश के हर युवा को रोज़गार भी मिल सकेगा। 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया भाजपा महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव राजवत ने बताया कि इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में 500 से अधिक लोगों की जूम ऐप के माध्यम से सभा हुई, जिसमें 100 से अधिक युवतियाँ उपस्थित रहीं । यह भारतीय जनता पार्टी के प्रति युवा कार्यकर्ताओं की निष्ठा एवं मोदी  और योगी  के नेतृत्व के प्रति विश्वास है । विशेष उपस्थिति सम्मेलन को सुचारु रूप से चलाने में महानगर आई टी संयोजक जितेंद्र सविता का प्रमुख योगदान रहा। सम्मेलन में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, ब्रज क्षेत्र युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष गौतम, सहदेव शर्मा, महामंत्री युवा मोर्चा शैलू पंडित, महानगर मीडिया प्रभारी सुमित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
तीन जून को 29 जिलों में जन संवाद करेगी भाजपा, यहां देखें संपूर्ण कार्यक्रम

तीन जून को 29 जिलों में जन संवाद करेगी भाजपा, यहां देखें संपूर्ण कार्यक्रम

दो दिन में 69 जिलों में हो चुके हैं कार्यक्रम भवानी सिंह को जालौन जिले की जिम्मेदारी Lucknow (Capital of Uttar Pradesh)। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर संवाद व संपर्क अभियान के तहत सरकार के कामकाज का हिसाब लेकर […]

Continue Reading
भाई कुछ भी कहो, भानु महाजन को Thank you तो बनता है, देखें तस्वीरें

भाई कुछ भी कहो, भानु महाजन को Thank you तो बनता है, देखें तस्वीरें

वैश्विक महामारी के  Coronavirus को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चौराहों पर शुरू की नई पहल Agra (Uttar Pradesh, India)। भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर द्वारा आगरा शहर के पांच प्रमुख चौराहों पर 3 डी पेंटिंग के माध्यम से  वैश्विक महामारी से लड़ने के लिया जागरूकता अभियान चलाया गया। इन पांच प्रमुख चौराहों पर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा  वैश्विक महामारी से लड़ने के पाँच प्रमुख हथियार  लॉक डाउन, सोशल डिस्टेंसिंग, आरोग्य सेतु ऐप, सैल्यूट टु कोरोना वोरियर एवं कोरोना हारेगा, हिन्दुस्तान जीतेगा जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।  इन चौराहों पर बनाएंगे पेंटिंग शुक्रवार की रात्रि में आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने आगरा शहर के पांच प्रमुख चौराहों पर वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए 3-डी  पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। पहली 3-डी  पेंटिंग कोरोना हारेगा, हिन्दुस्तान जीतेगा हरिपर्वत चौराहे पर बनायी गयी। ऐसे ही इमरजेंसी चौराहे पर लॉकडाउन , कलेक्ट्रेट चौराहे पर आरोग्य सेतु ऐप , डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पर सेल्यूट टू  कोरोना वोरियर , प्रतापपुरा  चौराहा पर  सोशल डिस्टेंसिंग  की वृहद् 3-डी  पेंटिंग बनवायी जाएँगी।  जागरूकता बढ़ेगी महानगर अध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह से अब लोग घर से बाहर निकलना शुरू करेंगे, हमें उन्हें इस महामारी से बचने के लिए निरंतर जागरूक करना होगा । हमने आगरा शहर के पाँच  प्रमुख चौराहों को इसलिए चुना है क्यूँकि लोगों को इन 3-डी  पेंटिंग के माध्यम से  निरंतर अपनी ज़िम्मेदारियों का अहसास होता रहे और  हम इस महामारी से बचने में सफल हो सकें।  इस कार्य में उपाध्यक्ष प्रांशु दुबे, राजीव लवानिया, रमाशंकर गोयल, सुनीता लूथरा, गजेंद्र गोला,  धीरज जैन, अर्जुन आदि का प्रमुख सहयोग रहा। 

Continue Reading
मजदूरों को जूता-चप्पल भी बांट रही भाजपा, सांसद को भी काम में लगाया

मजदूरों को जूता-चप्पल भी बांट रही भाजपा, सांसद को भी काम में लगाया

2200 से अधिक मास्क व 6000 से अधिक चप्पल व जूते पैदल जा रहे मजदूरों को बांटे गए Agra (Uttar Pradesh, India)। भाजपा के बृज व कानपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री के आदेश व जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह के निर्देश पर जिले की टीम सक्रिय है। सड़कों पर पैदल आ रहे प्रवासी परिवारों के लिए खाना, […]

Continue Reading
Coronavirusजिला भाजपा जरूरतमंदों को बांट रही मोदी किट

Coronavirusजिला भाजपा जरूरतमंदों को बांट रही मोदी किट

Agra (Uttar Pradesh, India)। भाजपा जिला आगरा का जरूरत मंदों को खाद्य सामग्री वितरण करने का कार्य जारी है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व क़े आवाहन व जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह  क़े निर्देशन में असहाय मजबूर परिवारों को लगातार मोदी किट क़े रूप में राशन क़े पैकेट वितरण किए जा रहें हैं। इसी क्रम में आज फ़तेहाबाद […]

Continue Reading
Coronavirus को लेकर आपके सवालः डॉ. नरेश त्रिहान व डॉ. प्रवीन चन्द्रा के जवाब

Coronavirus को लेकर आपके सवालः डॉ. नरेश त्रिहान व डॉ. प्रवीन चन्द्रा के जवाब

-आगरा विकास मंच के वीडियो संवाद में हृदयरोग विशेषज्ञों ने किया हर शंका का समाधान Agra (Uttar Pradesh, India)। देश के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ, पद्मभूषण डॉ. नरेश त्रिहान (चेयरमैन मेदांता, गुरुग्राम) और पदमश्री डॉ. प्रवीन चन्द्रा (चेयरमैन हार्ट इंस्टीट्यूट, मेदांता) का नाम कौन नहीं जानता है। कोरोनावायरस को लेकर दोनों चिकित्सक खासा काम कर […]

Continue Reading
आगरा में “लाइफ डाउन” की कलंक कथा, जरूर पढ़िए

आगरा में “लाइफ डाउन” की कलंक कथा, जरूर पढ़िए

‘ कफन’, मुंशी प्रेमचंद की कालजयी कहानी है। जिसके पात्र धीसू-माधव, ऐसे बाप-बेटे हैं जो निमंग निठल्ले, काम चोर और नशेबाज। इस फितरत के कारण उनका परिवार मुफलिसी की जद में जकड़ा होता है। तंग हाल माधव की जवान पत्नी बुधिया प्रसव पीड़ा में छटपटाती है और धनाभाव में घर के अदंर ही बिना इलाज […]

Continue Reading
Coronavirus लॉकडाउन आगरा में हर तरह की मदद दे रही भाजपा, नोट करें नम्बर

Coronavirus लॉकडाउन आगरा में हर तरह की मदद दे रही भाजपा, नोट करें नम्बर

Agra (Uttar Pradesh, India)। कोरोना संक्रमण का खतरा चहुंओर है। आगरा में कुछ अधिक समस्या है। इसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने नई व्यवस्था की है। उन्होंने हर प्रकार की मदद के लिए भाजपा नेताओं के नम्बर जारी किए हैं। हर प्रकार की मदद मिलेगी श्री महामन ने बताया […]

Continue Reading
आगरा में कोरोना बेलगाम लेकिन खुल गईं शराब की दुकानें

आगरा में कोरोना बेलगाम लेकिन खुल गईं शराब की दुकानें

Agra (Uttar Pradesh, India)। ताजमहल के शहर आगरा में कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। इसे साथ ही आज से देहात में शराब की दुकानें खोलने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि अन्य जनपदों में शराब की दुकानें खुल गई हैं। आगरा में शहरी क्षेत्रों से […]

Continue Reading
भाजपा जिलाध्यक्ष ने वीडियो संवाद में कही ऐसी बात कि कार्यकर्ता उछल पड़े

भाजपा जिलाध्यक्ष ने वीडियो संवाद में कही ऐसी बात कि कार्यकर्ता उछल पड़े

Agra (Uttar Pradesh, India)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने सभी जिला पदाधिकारियों के साथ वीडियो संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कोरोनावायरस की महामारी से निपटने के उपायों पर चर्चा की। ऐसी बातें कहीं कि कार्यकर्ता खुशी के अतिरेक में उछल पड़े। मोदी किट के बारे में अवगत कराया जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह […]

Continue Reading