यूपी के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है और 15 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। एन रविंदर को अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ और अपर पुलिस महानिदेशक केजीएसओ मुख्यालय लखनऊ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
अमित चंद्रा को अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी मुरादाबाद, राम लाल वर्मा को पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू पश्चिमी यूपी, अनिल कुमार को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज और राम कृष्ण भारद्वाज को पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र में तैनाती दी गई है।
जे रविंदर गौड़ को पुलिस महानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, सुभाष चंद्र दुबे को पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, अखिलेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है।
केशव चौधरी को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा, अनीस अहमद अंसारी को पुलिस उपमहानिरीक्षक यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ में नई तैनाती मिली है।
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026